Delhi Drug Gang Busted: दिल्ली में इंटरनेशनल ड्रग गिरोह का भंडाफोड़, 2000 करोड़ की कोकीन जब्त, 4 गिरफ्तार
Delhi International Drug Syndicate: राजधानी दिल्ली में नशे की बड़ी खेप बरामद हुई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कार्रवाई करते हुए इसे अंजाम दिया है। पुलिस ने इंटरनेशनल ड्रग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 560 किलोग्राम से ज्यादा कोकीन जब्त की है। साथ ही 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त कोकीन की कीमत 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा है। पुलिस इस बरामदी के बाद नार्को-टेरर एंगल की भी जांच में जुट गई है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने साउथ दिल्ली में इस रेड को अंजाम देते हुए इंटरनेशनल सिंडिकेट को पकड़ा। पुलिस की यह कार्रवाई ड्रग्स के मामले में अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामदगी बताई जा रही है।
3 लोगों और 1 रिसीवर को गिरफ्तार किया
कार्रवाई को लेकर दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल एडिशनल सीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया, "आरोपी की पहचान दिल्ली के वसंत विहार निवासी तुषार गोयल के रूप में हुई है। उसके दो साथी हैं - हिमांशु और औरंगजेब। कुर्ला वेस्ट मुंबई से रिसीवर भरत जैन को भी पकड़ा गया है। तुषार गोयल, हिमांशु और औरंगजेब के पास से करीब 15 किलोग्राम कोकीन बरामद की गई।"
सबसे बड़ी कोकीन की खेप
उन्होंने आगे कहा कि उन्हें तब पकड़ा गया जब वे रिसीवर को सप्लाई देने के लिए महिपालपुर एक्सटेंशन के गोदाम से बाहर आ रहे थे। गोदाम में बचा हुआ मारिजुआना और कोकीन बरामद हुआ। आगे और पीछे के लिंकेज मध्य पूर्वी देश की ओर इशारा करते हैं - एक प्रमुख हैंडलर को देखा जा सकता है। हाल के दिनों में यह सबसे बड़ी कोकीन की खेप है। उन्होंने बताया कि यह जानकारी 3 महीने पहले केंद्रीय जांच एजेंसी से मिली थी, जिस पर यह टीम पूरी लगन से काम कर रही थी।"












Click it and Unblock the Notifications