लड़की से बदला लेने के लिए ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने बनाया फेक इंस्टा अकाउंट, अश्लील फोटो बनाकर करता था पोस्ट
दिल्ली पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाने के आरोपी को गाजियाबाद के लोनी से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी पिटाई का बदला लेने के लिए ऐसा किया था।

Instagram Fake Profile: इंस्टाग्राम पर लड़कियों की फेक प्रोफाइल बनाकर फोटो से छेड़छाड़ करने के कई मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे इंटीरियर डिजाइनर को गिरफ्तार किया है, लड़कियोंकी फोटो वीडियो को अश्लील बनाकर फेक प्रोफाइल से लड़कियों को भेजकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। वहीं अब दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे सिरफिरे आशिक को पकड़ा है, जो अपनी परिचित के कई इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर मॉर्फेड पिक्चर्स पोस्ट करता था।
आरोपी निकला 23 साल का ऑटोरिक्शा ड्राइवर
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए शख्स का नाम रोशन शर्मा है, जो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी से गिरफ्तार किया गया था। 23 वर्षीय ऑटोरिक्शा ड्राइवर रोशन ने कथित तौर पर दिल्ली की एक महिला के कई इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए और उसकी मॉर्फेड तस्वीरें अपलोड कीं।
युवक की करा दी थी पिटाई, फिर...
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने महिला से बदला लेने के लिए फर्जी प्रोफाइल बनाई। महिला ने अपने भाइयों से कथित तौर पर उसकी बहस के बाद पिटाई करवाई थी। आरोपी ने दावा किया है कि युवती के भाइयों ने उसे पीटा था, जिसका बदला लेने के लिए उसने युवती के फर्जी अकाउंट बनाए थे। उसने बताया कि उसकी 'गर्ल फ्रेंड' पीड़िता की दोस्त है और जब उसका अपनी 'गर्ल फ्रेंड' से झगड़ा हुआ तो वह इसमें शामिल हो गई और अपने भाइयों से उसे पिटवा दिया।
पिछले महीने पुलिस को अपनी शिकायत में पीड़ित नोर्थईस्ट दिल्ली में ज्योति नगर की निवासी ने आरोप लगाया कि किसी ने उसके नाम पर इंस्टाग्राम अकाउंट्स बनाए थे और उसकी अश्लील पिक्चर्स और मोबाइल नंबर अपलोड किया।
एक साथ तीन फेक अकाउंट बनाए
पूछताछ के दौरान पुलिस को तीन इंस्टाग्राम अकाउंट्स के साथ पीड़ित की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ वाली फोटो का मिला। अकाउंट में उसके मोबाइल नंबर भी थे, जिसकी जानकारी पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय तिर्की ने दी। उन्होंने कहा कि कई धाराओं के तहत केस फाइल किया गया है। जांच में इंस्टा अकाउंट को चलाने वाले के तौर पर मोबाइल फोन की लोकेशन लोनी की मिली।
युवक ने किया खुलासा
पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि जब वह दिल्ली के करावल नगर के मुकुंद विहार में रहते थे, तो उसका प्रेमिका के साथ विवाद हो गया था। गर्लफ्रेंड से झगड़ा हुआ और महिला (पीड़िता) बीच में आ गई तो उसने अपने भाइयों को फोन किया और उसे पीट दिया। जिसके बाद पिटाई का बदला लेते हुए आरोपी ने ने अपने व्हाट्सएप प्रोफाइल से पीड़ित की तस्वीरों को डाउनलोड किया और उसके तीन नकली इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए और अपने मोबाइल नंबर के साथ मॉर्फेड इमेज अपलोड कीं। पुलिस ने मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड भी जब्त कर लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications