अब दिल्ली में दुमका जैसी वारदात, 11वीं क्लास की छात्रा को मारी गोली, आरोपी अमानत अली गिरफ्तार
नई दिल्ली, 01 सितंबर: झारखंड के दुमका में हुई वारदात को लेकर जहां पूरे देश में गुस्सा है, वहीं अब ऐसी ही वारदात देश की राजधानी दिल्ली में भी सामने आई है। यहां एक स्कूली छात्रा को बातचीत बंद कर देने के बाद अमानत अली नाम के शख्स ने बीच सड़क पर गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लड़की ने बात करना बंद कर दिया था, जिसके बाद आरोपी ने उसको खत्म करने का फैसला किया और बीच सड़क पर गोली मार दी।

देश में महिलाओं और बच्चियों के साथ वारदात कम होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में झारखंड के दुमका में शाहरुख नाम के एक युवक ने 12वीं कक्षा की छात्रा को आग के हवाले कर दिया था, जिसके बाद अब दिल्ली में एक और छात्रा के साथ अमानत अली नाम के शख्स ने वारदात को अंजाम दिया है।
दिल्ली पुलिस ने आरोपी अमानत अली को 25 अगस्त को दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार में एक किशोरी को फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली डीसीपी बेनिता मैरी जयकर ने बताया कि आरोपी को दक्षिण जिला पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके दो साथियों को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था।
दिल्ली डीसीपी के मुताबिक आरोपी ने खुलासा किया कि लड़की उसके साथ दो साल से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में थी, लेकिन 4-5 महीने से उससे बात नहीं कर रही थी, जिसके बाद उसने उसे गोली मारने का फैसला किया। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के संगम विहार में स्कूल से घर आ रही 11वीं क्लास की छात्रा को गोली मार दी गई थी। छात्रा के गोली मारने का आरोपी अमानत अली उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला है।
बेनिता जयकर ने कहा कि 25 अगस्त की इस वारदात में घायल हुई 16 साल की बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसने बताया कि 3 लोग थे जिनमें से वह अमानत अली को जानती थी, लेकिन हाल ही में उससे बात करना बंद कर दिया। अन्य आरोपी बॉबी और पवन थे। अन्य दो आरोपी यूपी के मुजफ्फरनगर से फरार हो गए और आखिरकार 26 अगस्त को उन्हें पकड़ लिया गया। उसे अपने चाचा से हथियार मिले और उसका मकसद लड़की को जान से मारना था।












Click it and Unblock the Notifications