आप विधायक अमानतुल्लाह खान के करीबी पर भी एक्शन, आर्म्स एक्ट में हामिद अली को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 17 सितंबर: दिल्ली पुलिस ने शनिवार को आप विधायक अमानतुल्लाह खान के करीबी और बिजनेस पार्टनर हामिद अली को भी गिरफ्तार किया है। साउथ ईस्ट दिल्ली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत अली को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसीबी के अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार करने के एक दिन बाद की गई है।

Delhi Police

Recommended Video

    AAP MLA Amanatullah के यहां ACP पर हमला, विधायक की पत्नी शाफिया ने खोला राज | वनइंडिया हिंदी |*News

    इससे पहले दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित भ्रष्टाचार के मामले में ओखला से AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को आठ घंटे की पूछताछ के बाद दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने गिरफ्तार किया था। वहीं अब शनिवार सुबह बिजनेस पार्टनर हामिद अली को गिरफ्तार किया है।

    हामिद अली को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके घर से एक पिस्टल, कुछ गोलियां और 12 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को उनके आवास पर छापेमारी की थी, जहां उन्होंने हथियार और कारतूस बरामद किए थे। इस बीच अमानतुल्लाह खान को शनिवार को मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया।

    इधर, आम आदमी पार्टी ने अमानतुल्लाह की गिरफ्तारी पर बयान देते हुए कहा कि पार्टी नेता को "निराधार" मामले में गिरफ्तार किया गया। छापे के दौरान उनके आवास या कार्यालय से कुछ भी नहीं मिला। विधायक को झूठे मामले में फंसाने और पार्टी को बदनाम करने की यह नई साजिश है।

    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि आप के हर नेता को बाहर निकालने के लिए 'ऑपरेशन लोटस' जारी है। उन्होंने कहा कि पहले उन्होंने सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया, लेकिन अदालत में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। फिर उन्होंने मेरे घर पर छापा मारा लेकिन कुछ नहीं मिला। फिर उन्होंने कैलाश गहलोत के खिलाफ फर्जी जांच शुरू की और अब अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+