कालकाजी मंदिर हादसा: 'सुरक्षा मानकों का रखें ध्यान', CM केजरीवाल ने आयोजकों को दी हिदायत
Delhi News: दिल्ली में कालकाजी मंदिर में हुए हादसे के बाद सीएम केजरीवाल ने आयोजकों को सख्त हिदायत दी है। मृतक महिला के परिवार के प्रति संवेदना और घायलों की शीघ्र स्वास्थ्य की कामना के अलावा उन्होंने आयोजनों में सेफ्टी स्टैंडर्स का विशेष ध्यान रखने को कहा है।

सीएम ने शनिवार रात कालकाजी मंदिर हुए हादसे में महिला की मौत पर शोक व्यक्त किया। सीएम एक बयान में कहा, "कालकाजी मंदिर के जागरण में कल रात हुआ हादसा बेहद दुखद। हादसे में एक महिला की मौत हुई है, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। घायल हुए 17 लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मेरी सभी दिल्लीवासियों से अपील है कि किसी भी तरह के बड़े आयोजन में सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखें, व्यवस्था इस प्रकार से करें कि कोई भी अप्रिय घटना ना घटे।"
कालकाजी मंदिर हुए हादसे की जानकारी देते हुए डीसीपी साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट राजेश देव ने पुष्टि करते हुए बताया कि कालकाजी मंदिर परिसर में माता का जागरण महंत परिसर में आयोजित किया गया था। इस आयोजन को प्रशासन से परमिशन नहीं दिया गया था। हालांकि मौके पर कानून व्यवस्था के लिए पुलिस की तैनाती की गई थी।
कालकाजी मंदिर में ण पिछले 26 सालों से आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम में 1500 से ज्यादा लोग मौजूद थे। डीसीपी ने बताया कि रात में डेढ़ हजार से ज्यादा लोग जागरण के दौरान मौजूद थे। जो स्टेज बना हुआ था वह लोहे के फ्रेम पर लकड़ी से बना हुआ था। देर रात 12:30 बजे के दौरान अचानक स्टेज गिर गया और लोग इसकी चपेट में आ गए।
सूत्रों के मुताबिक जागरण में मशहूर सिंगर बीप्राक पहुंचे थे। ऐसे में भारी भीड़ एकत्र हो गई थी। भीड़ जैसे ही स्टेज की ओर बढ़ी मंच गिर गया। हादसे में 17 लोग घायल हो गए। जबकि एक महिला की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications