मुख्य सचिव से मारपीट मामले में केजरीवाल की याचिका पर कोर्ट ने सुरक्षित रखा आदेश
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ बदसुलूकी मामले में दायर याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट ने अपना आदेश बुधवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया है। अरविंद केजरीवाल ने पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर कर मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस के दर्ज किए गए उनके बयान की प्रति और वीडियो रिकॉर्डिग की सीडी मांगी है। केजरीवाल की याचिका पर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर 29 मई तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था। आज मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया है।

मुख्य सचिव के साथ बदसुलूकी व मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने बीते हफ्ते केजरीवाल से तीन घंटे तक पूछताछ की थी। पूछताछ की वीडियोग्राफी भी कराई थी। केजरीवाल ने इस पूछताछ की प्रति की मांग की है। मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया से भी पूछताछ की गई है।
इस साल 19 फरवरी को अरविंद केजरीवाल के घर मुख्यमंत्री केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप के कई विधायक मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ बैठक कर रहे थे। अंशु प्रकाश का आरोप है कि बैठक में आप के विधायकों ने उनके साथ मारपीट की थी। दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ बदसुलूकी मामले में पुलिस अब आरोप पत्र तैयार कर रही है। जून के दूसरे हफ्ते में पुलिस तीस हजारी कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करेगी।
-
Aam Aadmi Clinic Punjab: हर नागरिक को घर के पास मिलेगा मुफ्त इलाज, 109 नए मोहल्ला क्लिनिक की हुई शुरुआत -
गुजरात में भी लागू होगा पंजाब मॉडल, मुफ्त बिजली और सरकारी सुविधाओं का बड़ा वादा, AAP ने किया बदलाव का शंखनाद! -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट?












Click it and Unblock the Notifications