'नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग सेंटर पर गिरेगी गाज', शैली ओबेरॉय ने दिए सख्त निर्देश

Old Rajender Nagar Incident: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। बेसमेंट में बारिश का पानी भरने से UPSC की तैयारी कर रहे तीन छात्रों की मौत हो गई। वहीं, अब इस मामले पर दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने कड़ा रुख अपना लिया है।

मेयर शैली ओबेरॉय ने एमसीडी कमिश्नर को निर्देश दिए है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग संस्थानों के खिलाफ तत्काल एक्शन लिया जाए। न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा, 'कल बहुत ही दुखद घटना हुई... जैसी ही घटना की जानकारी मिली मैं तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। वहां पर NDRF की टीम बचाव अभियान कर रही थी।'

Delhi Mayor Shelly Oberoi

उन्होंने कहा कि दु:ख की बात है कि इस घटना में 3 बच्चों की मौत हो गई। मैंने कमिश्नर MCD को एक पत्र लिखा है जिसमें वो संस्थान जो MCD के क्षेत्राधिकार में आते हैं और वहां पर कानून के विरोध बेसमेंट में कोचिंग सेंटर चल रहे हैं उस पर सख्त कार्रवाई हो। अगर इस मामले MCD अधिकार शामिल मिलते हैं तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई हो।

अगर ऐसे गैर कानूनी तरीके से कोचिंग सेंटर चल रहे हैं तो उस पर कार्रवाई होगी। अगर कोई अधिकारी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। ऐसे समय में हमें आरोप-प्रत्यारोप नहीं करना चाहिए बल्कि कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं, इस घटना पर AAP विधायक दुर्गेश पाठक का बयान भी सामने आया है।

उन्होंने कहा कि बच्चे बेसमेंट में क्यों पढ़ रहे थे?..यह पूरी तरह से आपराधिक गतिविधि है, जो भी जिम्मेदार अधिकारी हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। कोई भी हो इसकी जांच होनी चाहिए और अगर कोई जिम्मेदार है तो कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। दिल्ली की जल निकासी व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और इसका कारण यह है कि भाजपा 15 साल से सत्ता में थी।

इतन ही नहीं, उन्होंने कहा कि हम पिछले 1 साल से यहां हैं और नालों पर काम कर रहे हैं, मैं चाहता हूं कि इसकी जांच हो और जो भी जिम्मेदार हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर की घटना पर डीसीपी सेंट्रल एम हर्षवर्द्धन ने कहा, "कल शाम एक बेसमेंट में पानी भर जाने की वजह से कुछ लोगों के फंसे होने की खबर मिली।

बचाव अभियान शुरू किया गया, जिसमें दिल्ली पुलिस और दिल्ली फायर सर्विस के साथ-साथ एनडीआरएफ भी शामिल थी। खोज और बचाव अभियान के बाद बेसमेंट से 3 शव बरामद किए गए। उन तीनों की पहचान कर ली गई है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। श्रेया यादव यूपी के अंबेडकर नगर जिले की मूल निवासी हैं, तान्या सोनी का स्थायी पता तेलंगाना है और केरल के एर्नाकुलम निवासी निविन दल्विन हैं।

ये भी पढ़ें:- 'हम कुछ भी क्यों छिपाएंगे?' ओल्ड राजेंद्र नगर की घटना पर बोले एडिशनल डीसीपी

बीएनएस की धारा 105, 106 (1), 115 (2), 290 और 35 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला कोचिंग संस्थान और इमारत के प्रबंधन और उन लोगों के खिलाफ है जो उस जगह के नाले के रखरखाव के लिए जिम्मेदार थे। बताया कि हमने उस कोचिंग सेंटर के मालिक और समन्वयक को गिरफ्तार कर लिया है...इसमें जो दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+