दिल्ली में अब 'Night Life' को बढ़ावा, 24 घंटे खुलेंगे रेस्टोरेंट्स व होटल, इन प्रतिष्ठानों को मिली मंजूरी
दिल्ली में 24 घंटे समय सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए कई प्रस्तावों को उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने मंजूरी दी है। राष्ट्रीय राजधानी में अब सप्तार के सातों दिन और चौबीसों घंटे 314 प्रतिष्ठानों की सेवाएं उपलब्ध होंगी।
Delhi News: दिल्ली में 24 घंटे समय सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए कई प्रस्तावों को उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने मंजूरी दी है। एलजी के इस निर्णय के बाद राष्ट्रीय राजधानी में अब सप्तार के सातों दिन और चौबीसों घंटे 314 प्रतिष्ठानों की सेवाएं उपलब्ध होंगी। आइए जानते हैं कि इस मंजूरी के बाद रात्रि में राजधानी कौन सी सुविधाएं बंद नहीं होंगी।
Recommended Video

उपराज्यपाल कार्यालय के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि दिल्ली में रात के समय सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए आवेदनों को मंजूरी दी गई है। जिसमें ऑनलाइन शॉपिंग और डिलीवरी (Delhi Online Shopping and Delivery) की दुकानों, होटल, रेस्तरां (Restaurants hotels in Delhi) और परिवहन सुविधाओं वाले कुल 314 प्रतिष्ठानों के आवेदनों पर उन्हें चौबीसों घंटे संचालित करने की अनुमति दी गई। अधिकारियों ने कहा कि इनमें कुछ ऐसे आवेदन थे जो वर्ष 2016 से लंबित थे।
राज्यपाल वीके सक्सेना ने इस निर्णय के साथ कहा कि दिल्ली में निवेशक और व्यापार के अनुकूल माहौल को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आवेदनों को एक तय समय सीमा के भीतर निपटाया जाया। उन्होंने कहा कि आशय की अधिसूचना सात दिनों के भीतर जारी की जाए। इस अनुमति के बाद अब ऑनलाइन शॉपिंग और डिलीवरी की दुकानों, होटल, रेस्तरां और परिवहन सुविधाओं वाले कुल 314 प्रतिष्ठान अगले सप्ताह से दिल्ली में चौबीसों घंटे अपने सुविधाएं दे सकेंगे।
नाइट लाइफ को बढ़ावा
दिल्ली के उपराज्यपाल के इस निर्णय से दिल्ली में दुकान और स्थापना अधिनियम, 1954 की धारा 14, 15 और 16 के तहत छूट प्रदान करने के फैसले से रोजगार के अनुकूल कारोबारियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे आर्थिक विकास की गति तेज होगी। इससे दिल्ली में 'नाइट लाइफ' (Delhi Night Life) को भी बढ़ावा मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications