Delhi News Update: दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को लेकर बोले मंत्री गोपाल राय, कहा-'अभी उतार-चढ़ाव होगा'
Delhi News Update: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दो दिन पहले दिल्ली में AQI लेवल 300 से ऊपर था। AQI लेवल में कमी दर्ज की गई है और ये 300 से नीचे आ गया है। मुझे लगता है कि आने वाले दिनों में इसमें उतार-चढ़ाव होता रहेगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि 30 अक्टूबर के बाद यह शायद फिर से बढ़ जाएगी।
30 के बाद हो सकती है बढ़ोतरी
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि अगर हम देखे तो दिल्ली में एक AQI लेवल 300 के पार चला गया था। अभी कल भी स्तर में गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लग रहा है कि आगामी दिनों में भी इसमें उतार चढ़ाव आएंगे। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 30 तारीख के बाद हो सकता है कि इसमें बढ़ोतरी हो।

हवा की स्पीड कम हुई, ठंड बढ़ी
उन्होंने कहा कि अगर हम देखे तो दिल्ली का एक AQI का स्तर 300 के ऊपर चल गया था। क्योंकि उस समय एकदम हवा की स्पीड कम हो गई थी। ठंड अचानक बढ़ गई थी। उसके बाद जो सक्रियता बढ़ी है चारों तरफ। अभी हम यह देख रहे हैं कि पिछले दो दिनों से प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है। कल भी प्रदूषण का स्तर 300 से नीचे रहा है। आज भी प्रदूषण का स्तर 300 से नीचे रहा है। लेकिन अभी भी हम ग्रेप टू को इंप्लीमेंट कर रहे हैं। एहतियात के तौर पर। क्योंकि अब ठंड और बढ़ रही है। हवा की स्पीड जैसे-जैसे कम होगी। प्रदूषण का स्तर और नीचे आएगा। सरकार इसके लिए हर तरह की तैयारी कर रही है। सभी नियमों को मजबूती के साथ लेकर आगे बढ़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications