Delhi News: ताल कटोरा स्टेडियम का बदला जाएगा नाम, NDMC के सदस्य पद की शपथ लेते ही प्रवेश वर्मा ने दिए संकेत
Delhi News: दिल्ली सरकार में मंत्री और बीजेपी विधायक प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली। इस दौरान नई दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी की सांसद बांसुरी स्वराज और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चाहल मौजूद रहे।
इस दौरान ही उन्होंने एक ऐसा संकेत दे दिए जिसकी चर्चा चारों ओर हो रही है।

शपथ लेते ही दिए संकेत
वहीं प्रवेश वर्मा ने शपथ लेते एक बड़ा फैसला लेने के संकेत दे दिए हैं। वे दिल्ली नगरपालिका परिषद की आगामी बैठक में दिल्ली के चर्चित स्टेडियम का नाम बदलने को लेकर प्रस्ताव पेश कर सकते हैं। बता दें, कि प्रवेश वर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय ही लोगों से वादा किया था कि वे जीत के बाद दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम का नाम बदल देंगे।
ये भी पढ़ें Delhi Today: कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम, कैसी है हवा, जानिए दिल्ली में आज क्या है खास?
चुनाव के दौरान किया था वादा
बता दें कि, दिल्ली सरकार में मंत्री और नई दिल्ली विधानसभा से विधायक प्रवेश वर्मा ने आज नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के सदस्य के तौर पर शपथ लिया। इसी दौरान उन्होंने चुनाव में किए वादे को पूरा करने का संदेश दिए। दरअसल, तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली के प्रमुख स्टेडियम में से एक है। इसमें खेल के साथ-साथ कई सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रम होते रहते हैं।
इनके नाम पर होगा स्टेडियम का नाम
दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय ही लोगों से वादा करते हुए प्रवेश वर्मा ने कहा था कि वे तालकटोरा स्टेडियम का नाम बदलकर महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रख सकते हैं। अगर ये प्रस्ताव पास हो जाता है तो इस स्टेडियम का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर होगा।
ये भी पढ़ें Delhi MCD: दिल्ली चुनाव हारने के बाद कांग्रेस ने फिर ठानी रार, अबकी बार MCD को लेकर AAP से तकरार












Click it and Unblock the Notifications