Delhi News: सुंदर नर्सरी में बस्ती उजाड़ने का मामला गरमाया, आप विधायक संजीव झा ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप

New Delhi: नई दिल्ली के दरियागंज वार्ड में स्थित डीपीएस सुंदर नर्सरी की झुग्गी-बस्ती में अतिक्रमण का मामला गरमा गया है। राज्य की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी का कहना है कि यह इलाका एक नोटिफाई कैंप हैं, लेकिन केंद्र सरकार के आदेश पर गरीबों के मकानों को उजाड़ने का काम किया जा रहा है।

aap pc
आप का कहना है कि कोर्ट ने केंद्र सरकार के को सुंदर नर्सरी में गरीबों के मकान तोड़ने से रोकने का आदेश दिया है, लेकिन इसके बावज़ूद केंद्र सरकार ग़रीबों के आशियाने पर बुलडोज़र चलाती रही है, जो कि कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है। इधर बुराड़ी विधायक सजीव झा ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके आम आदमी पार्टी की तरफ से केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सजीव झा ने सवाल उठाया कि भाजपा वालों को गरीबों से इतनी नफ़रत क्यों? उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ़ दिल्ली सरकार सड़क पर सोने वालों के लिए नाईट शेल्टर बनाती है, वहीं दूसरी तरफ़ कल जंगपुरा के इलाके में बुलडोजर चलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर दिल्ली के विभिन्न इलाकों में द्वारा गरीबों उजाड़े जाने के आरोप लगाए।

आप विधायक ने आगे कहा कि सुंदर नर्सरी के पीछे एक जेजे क्लस्टर है, जो 675 अधिसूचित क्लस्टर में से एक है। केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों ने माना है। उन्होंने आगे कहा कि हाईकोर्ट ने 2019 में कहा था कि सरकारी पॉलिसी को नज़रंदाज़ नहीं किया जाए, उसके बावजूद अतिक्रमण शुरू किया गया। संजीव झा ने कहा की जहां झुग्गी वहीं मकान बोलने वाले मोदी जी आज झुग्गियां उजाड़ रहे हैं?

वहीं आप नेता प्रवीण ने कहा कि अदालत के आदेश के मुताबिक इन झुग्गियों को सुरक्षा मिलनी चाहिए। दिल्ली सरकार और डीयूएसआईबी के वकील वहां खड़े होकर झुग्गी वालों के हक की लड़ाई लड़ने के तैयार हैं।

यह भी पढ़ें आप ने राजस्थान में किया चुनाव प्रचार तेज, आज प्रचार करेंगे सीएम भगवंत मान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+