Delhi News: दिल्ली में प्रदूषण फैलाने पर सख्ती, भरना पड़ेगा जुर्माना, जानिए बड़ी बातें
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के क्षेत्रों में भी प्रदूषण फैलाने पर कड़े प्रबंध लगाने की तैयारी की गई है। नियमों के उल्लंघन पर अब भारी जुर्मान भरना होगा। ये आदेश दिल्ली के अलावा दिल्ली-एनसीआर से संबंधित अन्य राज्यों को भी भेजे गए हैं।
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के नियमों के उल्लंघन पर एक जैसा जुर्माना देना होगा। अब दिल्ली व एनसीआर के प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड व कमिटी इन्हीं के अनुसार जुर्माना लेंगी। यह जुर्माना पूरे साल लागू रहेगा। ग्रैप के दौरान जुर्माना दोगुना हो जाएगा। वहीं एक नियम दूसरी बार तोड़ने पर भी जुर्माना दोगुना होगा। इससे पहले सीएक्यूएम ने 18 जनवरी को मीटिंग में जुर्माने तय कर दिए थे, जिसे अब एनसीआर क्षेत्र में आने वाले राज्यों को भी भेजा गया है।

सीएक्यूएम की तरफ से 6 फरवरी को जारी आदेश के मुताबिक एनवायरमेंटल कंपनशेशन यानी जुर्माना दिल्ली-एनसीआर में संबंधित प्रदूषण बोर्ड या प्रदूषण कमिटियां लगाएंगी। इसके अलावा नियमों के उल्लंघन पर क्लोजर नोटिस सीएक्यूएम जारी करेगी। वहीं दिल्ली-एनसीआर में नियमों की रेंज के हिसाब से हर सेक्टर से लिया जाने वाला जुर्माना अलग है।
ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के जुर्माने में भिन्नता को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत कमिशन फॉर एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने विभिन्न नियमों के साथ उनके जुर्माने भी तय कर दिए हैं। साथ ही यह आदेश दिल्ली-एनसीआर से संबंधित सभी राज्यों को भी भेज दिए गए हैं।
लगेगा कितना जुर्माना?
एंटी स्मॉग के प्रबंध ना होने पर जुर्माना
500 स्क्वॉयर मीटर तक की एरिया में निर्माण पर 7500 रुपये प्रतिदिन
500 स्क्वॉयर मीटर से अधिक के क्षेत्रफल में निर्माण पर 15000 रुपये प्रतिदिन
डीजल जनरेटर के इस्तेमाल पर
20 से 125KW के जनरेटर के इस्तेमाल पर- 7500 रुपये प्रतिदिन
126 से 800KW के जनरेटर पर- 15000 रुपये प्रति दिन
800KW से ज्यादा के जनरेटर के पर- 25000 रुपये प्रतिदिन
DPCC या स्टेट बोर्ड पर रजिस्ट्रेशन के बिना निर्माण पर जुर्माना
20000 स्क्वॉयर मीटर तक के निर्माण पर 1,00,000 रुपये
20000 स्क्वॉयर मीटर से बड़े निर्माण पर 2,00,000 रुपये
निर्माण व तोड़फोड़ के लिए सेल्फ ऑडिट रिपोर्ट अपलोड न करने पर
20000 स्क्वॉयर मीटर तक के निर्माण के लिए 20000 रुपये
20000 स्क्वॉयर मीटर से बड़े निर्माण के लिए 40,000 रुपये
हर साइट पर एंटी स्मॉग गन न लगाने पर 7500 रुपये प्रति स्मॉग गन प्रतिदिन












Click it and Unblock the Notifications