Delhi News: प्रदूषण के नाम पर हुए प्रदर्शन में नक्सली हिडमा के समर्थन में नारे, साजिश के पीछे कौन सा संगठन?
Delhi News: दिल्ली के इंडिया गेट में रविवार और सोमवार की सुबह भी प्रदर्शनकारियों का एक समूह इंडिया गेट पर जुड़ा था। वायु प्रदूषण और जहरीले एक्यूआई के मुद्दे पर हुए प्रोटेस्ट ने दिल्ली पुलिस समेत सुरक्षा एजेंसियों को सकते में डाल दिया है। दरअसल इस मार्च के दौरान एक समूह ने नक्सली हिडमा का पोस्टर लहराया। कुछ लोगों ने इस दौरान नक्सली हिडमा के समर्थन में और केंद्र सरकार और सुरक्षा बलों के विरोध में नारे लगाए। दिल्ली पुलिस की टीम इस मामले की जांच कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, नारेबाजी के दौरान कुछ लोगों ने 'कॉमरेड हिडमा अमर रहे' जैसे नारे लगाए। इस दौरान सुरक्षा बलों के खिलाफ भी नारे लगाए गए। बताया जा रहा है कि इसी नारेबाजी करनेवाले समूह में से कुछ लोगों ने पुलिस के बैरिकेड्स तोड़े थे। पुलिसकर्मियों पर लाल मिर्च पाउडर भी फेंका। पुलिस ने 23 लोगों को अरेस्ट किया है।

Delhi News: दिल्ली पुलिस कर रही मामले की जांच
- सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस इस साजिश के पीछे किसी संगठन की भूमिका होने के आधार पर भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: Andhra Pradesh: खूंखार माओवादी हिडमा के बाद एक और टॉप लीडर ढेर, दूसरे दिन मुठभेड़ में 7 नक्सलियों की मौत
- अब तक दिल्ली पुलिस ने कुछ संदिग्ध प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। जरूरत पड़ने पर आगे की कार्रवाई भी कर सकती है।
- पुलिस को आशंका है कि प्रदूषण के नाम पर हो रहे प्रदर्शन के बहाने कुछ संगठनों ने मिलकर हिंसा अंजाम देने की योजना बनाई थी। पुलिस साजिश के सभी एंगल को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
हिडमा के समर्थन में नारेबाजी करने के आरोपियों को सोमवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया है।
Hidma के समर्थन में नारेबाजी से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ईनामी नक्सली हिडमा की पिछले दिनों सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में मौत हो चुकी है। नक्सली संगठनों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। छत्तीसगढ़ से लेकर आंध्र प्रदेश तक नक्सली एनकाउंटर में ढेर हुए हैं। ऐसे हालात में दिल्ली के हाई प्रोफाइल इलाके में हिडमा के समर्थन में लगे पोस्टर और नारेबाजी को पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हल्के में नहीं ले रही हैं। इस मामले की तह तक जाकर पूरी जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें: Delhi AQI: राजधानी में सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI 400 पार, इंडिया गेट पर प्रदर्शन में हाई-वोल्टेज ड्रामा












Click it and Unblock the Notifications