Delhi News: ऑफिस में बार-बार करता था बेइज्जती, सहकर्मी की कर दी हत्या, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

Delhi Crime News: देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान करने वाला मामले सामने आया है। दिल्ली में एक 25 वर्षीय शख्स की उसके साथ काम करने वाले सहकर्मियों ने हत्या कर दी, वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि वह ऑफिस में बार-बार उनको अपमानित करता था। बार-बार बेइज्जती से तंग आकर सहकर्मियों ने शख्स को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले का खुलासा सोशल मीडिया रील के जरिए हुआ है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने डीसीपी (उत्तरपश्चिम) भीष्म सिंह के हवाले से बताया कि 25 वर्षीय मृतक की पहचान गोलू के रूप में हुई है, जबकि आरोपी रंजीत (30) और नीरज वर्मा (23) हैं, जो दिल्ली के रामपुरा के निवासी हैं।

Delhi Crime News

आरोपी और मृतक साथ में बनाते थे रील

डीसीपी ने बताया कि गोलू (मृतक) अक्सर रंजीत (आरोपी) के साथ रील बनाता था। मंगलवार (07 जनवरी) रात को पुलिस को पीसीआर कॉल मिली जिसमें रामपुरा इलाके में एक बंद कमरे से दुर्गंध आने की शिकायत की गई थी।

मौके पर पहुंचने पर पुलिस की एक टीम ने एक सड़ी-गली लाश बरामद की। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। डीसीपी ने बताया, "रंजीत के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच से अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की और दो संदिग्धों को पकड़ा।"

आरोपी ने खोला सारा राज

आरोपियों ने खुलासा किया कि गोलू उनके साथ टेंट हाउस और बाद में एक फुटवियर फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने दावा किया कि गोलू अक्सर उनका मौखिक और शारीरिक रूप से मजाक बनाता था और अपमानित करता था।

रिपोर्ट में पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि एक बार गोलू ने आरोपियों पर हमला किया, जिससे उनका गुस्सा और बढ़ गया। अधिकारी ने बताया कि अपने अपमान का बदला लेने के लिए रंजीत और नीरज गोलू को फुसलाकर एक स्थान पर ले गए, जहां उन्होंने लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

गुरुग्राम में भी हुई थी ऐसी ही घटना

हरियाणा के गुरुग्राम में इसी महीने हुई एक ऐसी ही घटना में, काम को लेकर हुए विवाद के बाद 26 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके सहकर्मी ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। असम निवासी आरोपी अर्जुन शवताल (22) को गिरफ्तार किया गया था और अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सेक्टर 53 स्थित हेलो गेस्ट हाउस में एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वॉड तथा फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+