Delhi News: अलीपुर इलाके में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 27 गाड़ियां मौजूद
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर इलाके में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर दमकल विभाग की 27 गाड़ियां मौजूद हैं।
गनीमत है कि घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दिल्ली अग्निशमन विभाग ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब 3:10 बजे आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए कम से कम 27 दमकल गाड़ियों को भेजा गया।

अधिकारियों ने कहा कि गोदाम से विस्फोटों की भी सूचना मिली है, क्योंकि केमिकल से भरे ड्रमों में आग लग गई और विस्फोट हो गया। अधिकारियों ने बताया कि आग के कारण गोदाम की छत और दीवारें भी ढह गईं। इस बीच आग लगने के पीछे का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है।
उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी एसके दुआ ने कहा कि फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। हमें केमिकल गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। आग मध्यम श्रेणी की बताई गई। यहां दमकल की 27 गाड़ियां मौजूद हैं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार बुजुर्गों को कराएगी तीर्थ यात्रा, मिलेगी फ्री बस सेवा, CM बोले- जल्द होगी शुरुआत












Click it and Unblock the Notifications