Delhi: राजस्थान रॉयल्स का प्लेयर बता 2 महिलाओं से 13 लाख की ठगी, रणजी खिलाने और SBI में नौकरी का दिया झांसा

Delhi News: महिला खिलाड़ी को रणजी में खिलाने और उसके दोस्त को बैंक में नौकरी का वादा कर 13 लाख की ठगी की। दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

प्रतीकात्मक फोटो

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने बुधवार को 24 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने 13 लाख की ठगी के मामले में उसे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गगन शर्मा के रूप में हुई है। इसने एक महिला को रणजी खिलाने और उसके दोस्त को एसबीआई में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था।

इस काम के लिए उसने दोनों से 13 लाख की ठगी की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त अमृता गुगुलोथ ने कहा कि गगन शर्मा ने यह भी दावा किया था कि उनकी बहन एक उच्च न्यायालय की न्यायाधीश थी। उनके पिता दिल्ली पुलिस में एक एसएचओ थे। उनके चाचा एसबीआई के निदेशक थे।

खुद को आईपीएल क्रिकेटर के रूप में अपना परिचय दिया था। अपने परिवार के लोगों के ऊंचे पद पर होने का दावा किया था, जिससे दोनों महिलाएं इसकी झांसे में आ गईं। उनसे 13 लाख रुपये की ठगी कर ली। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है। बच्चों को क्रिकेट खेलने का प्रशिक्षण देता था।

Recommended Video

    Wrestlers Protest: Brijbhushan की गिरफ्तारी को लेकर पहलवानों के बीच युवा ने कहा ये | वनइंडिया हिंदी

    एफआईआर के अनुसार, आरोपी गगन शर्मा पिछले साल अप्रैल में दो महिलाओं के संपर्क में आया था। डीसीपी ने कहा कि एक महिला क्रिकेट खेलने की इच्छुक है, तो उन्हें रणजी खिलाने का झांसा दिया। इसके अलावा निजी बैंक में काम करने वाली एक अन्य महिला से एसबीआई में नौकरी दिलाने का वादा किया था।

    आरोपी ने महिला को बताया कि वह राजस्थान रॉयल्स आईपीएल टीम का खिलाड़ी है। साथ ही टीम की जर्सी पहने हुए उन्हें अपनी तस्वीरें दिखाई। इसके बाद महिला को यकीन हो गया। इसके बाद उसने महिला खिलाड़ी से धीरे-धीरे 13 लाख रुपये की ठगी कर ली।

    यह भी पढ़ें- Vande Bharat Train: 25 मई से देहरादून-नई दिल्ली ट्रेन होगी शुरू, जानिए किराया, समय और रूट समेत पूरी जानकारी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+