दिल्ली में कारोबारी ने की पत्नी और 2 बेटियों की हत्या, फिर खुद भी जान दे दी
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक मकान से 4 शव बरामद हुए हैं। वे लाशें पति, पत्नी और उनकी दो नाबालिग बेटियों के तौर पर पहचानी गई हैं। प्रारंभिक पड़ताल में यह बात सामने आई है कि, पति ने पहले अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या की। उसके बाद खुद को गोली मार ली। पुलिस जाब्ता-जांच में जुट गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों की पहचान अहमद नाम और उसकी बीवी व बेटियों के तौर पर हुई है। इसरार अहमद का घर जाफराबाद में है। बताया जा रहा है कि घर के बाहर उस समय इसरार के दो बेटे भी मौजूद थे, लेकिन इसरार ने उन्हें कुछ नहीं किया।
ऐसे में किस वजह से इसरार ने अपनी पत्नी और 2 बेटियों का कत्ल किया, पुलिस इस एंगल से जांच करेगी। एक पड़ोसी ने बताया कि, मकान में गोली चलने की आवाज आई थी। उक्त परिवार के तीनों ही सदस्यों ने मौके पर दम तोड़ दिया था। माना जा रहा है कि, उनके बाद इसरार ने खुद को भी गोली मार ली।












Click it and Unblock the Notifications