Delhi News: दिल्ली में इस महीने से चलेंगी 1000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें, परिवहन मंत्री ने बताया प्लान

Delhi News: दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया की इस महीने दिल्ली की सड़कों पर 1000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें दौडने लगेंगी। उन्होने ये भी खुलासा किया की दिल्ली का परिवहन विभाग फिलहाल 235 करोड रुपये के घाटे में चल रहा है। लेकिन, सरकार इस घाटे को जल्द ही मुनाफे में बदलने के लिए योजना बना रही है।

Delhi News

सिंह ने कहा, "हम इस महीने दिल्ली में 1000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें लाएंगे।" बता दें कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार में छह कैबिनेट मंत्रियों में से एक सिंह ने 20 फरवरी को शपथ ली थी। 26 साल बाद भाजपा ने दिल्ली में सरकार बनाई है। परिवहन, स्वास्थ और अन्य विभागों के मंत्री के रूप में, सिंह ने दिल्ली के परिवहन सिस्टम को जनता के लिए ज्यादा सुलभ और सुविधाजनक बनाने की जरुरत पर जोर दिया।

सुविधा और सफाई पर जोर

सिंह ने कहा, "हमें सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने की जरुरत है ताकि लोग निजी वाहनों पर कम निर्भर रहें। हमारा पहला कदम दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसें लाना होगा, इसके बाद परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने के लिए और सुधार किए जाएंगे।" उन्होने बताया कि अगले छह महीनो में शहर के परिवहन क्षेत्र में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेंगे।

पहले चरण में, हम तत्काल और जरुरी सुधारों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। दूसरे चरण में, हम सार्वजनिक परिवहन को ज्यादा कुशल और सुलभ बनाने के लिए बडी परियोजनाएं शुरु करेंगे। सिंह ने दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पर्याप्त इलेक्ट्रिक बसें नहीं हैं, और हम और लाएंगे। इस महीने 1000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसों के आने से सार्वजनिक परिवहन में काफी बढावा मिलेगा, जिससे शहर स्वच्छ और हरा-भरा बनेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+