Delhi News: ऑरबिंदो कॉलेज के पास 25 वर्षीय लड़की का शव मिलने से हड़कंप, लोहे की रॉड से किया हमला

Delhi News: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में सनसनी वारदात सामने आई है। ऑरबिंदो कॉलेज के पास 25 वर्षीय कॉलेज की छात्रा का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। दिल्ली पुलिस को वारदात की खबर दी गई है।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कहा कि दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में छात्रा का शव मिला है। उसके पास एक लोहे की रॉड भी मिली है। डीसीपी चंदन चौधरी ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़की को रॉड से हमला किया गया है।

Delhi News: ऑरबिंदो कॉलेज के पास 25 वर्षीय लड़की का मिला शव

पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने कहा कि वारदात को पार्क के अंदर अंजाम दिया गया है। मृतक एक कॉलेज छात्रा है। वह अपने दोस्त के साथ पार्क में आई थी। मृतक के सिर पर चोटें हैं। उसके शव के पास एक रॉड भी थी। हम मामले की जांच कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि आरोपी लड़के को पकड़ लिया गया है। आगे की जांच हमारी चल रही है।

उन्होंने कहा कि छात्रा दिल्ली विश्वविद्यालय के कमला नेहरू कॉलेज में पढ़ती थी। वह पार्क में अपने दोस्तों के साथ आई थी। उसके सिर पर चोटों के निशान हैं। लड़की के पास से लोहे की रॉड बरामद हुई है। इसी रॉड से उसपर हमला किया गया है। आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में दो हफ्ते के अंदर डेंगू के 51 मामले, सीएम केजरीवाल ने अधिकारियों के साथ की बैठक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+