दिल्ली के करोल बाग इलाके में बस ने ठेले वाले की बेटी को कुचल, घसीटते हुए ले गई आगे

दिल्ली में बस ने ठेले वाले की बेटी को कुचल, घसीटते हुए ले गई आगे

Delhi News: राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में पैदल जा रही एक 27 वर्षीय युवती को बस ने कुचल दिया। इस दौरान ड्राइवर बस रोकने के बजाए उसे घसीटते हुए आगे तक ले गई। बता दें कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं, हादसे के बाद बस चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। वहीं, हादसे की जानकारी मिलने बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

Viral Video In Delhi

27 वर्षीय युवती की पहचान दिल्ली के शास्त्री पार्क निवासी सपना यादव के रूप में हुई है। सपना झंडेवालान के एक कॉल सेंटर में काम करती थी और उसके पिता ठेला गाड़ी चलाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सपना यादव 31 अक्टूबर की सुबह घर से ऑफिस जाने के निकली थी। जैसे ही सपना करोलबाग में फैज रोड पर पहुंची तो वहां काफी समय से एक प्राइवेस बस खड़ी हुई थी। जैसे ही सपना ने सड़क पार करने की कोशिश की तो बस चालक ने अचानक से बस चला दी और वह उसे घसीटता हुआ दूर ले गया।

बता दें कि हादसे के बाद मौके पर ही सपना की मौत हो गई। आगे लाल बत्ती की वजह से बस चालक वहीं पर बस छोड़कर फरार हो गया। इस हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने सपना के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस सपना के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवा रही है।

इस हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने सपना के परिजनों से भी पूछताछ की गई है। परिजनों का कहना था कि पुलिस अपना काम कर रही है। जो भी तथ्य होंगे, उसके अनुसार पुलिस आगे अपनी कार्रवाई करेगी। वहीं, दूसरी तरफ बस का चालक और परिचालक दोनों फरार हैं। फिलहाल पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+