Delhi News: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले AAP का बड़ा एलान, दिल्ली की हर विधानसभा में होगा सुंदरकांड पाठ

Delhi News: अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले आम आदमी पार्टी ने बड़ी घोषणा की है। आप पार्टी द्वारा दिल्ली की सभी विधानसभाओं में मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। आप पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि हर महीने के पहले मंगलवार को आम आदमी पार्टी सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का का आयोजन करेगी।

दिल्ली सरकार के संस्कृति मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पहले भी पार्टी के कार्यकर्ताओं और विधायकों द्वारा सुंदरकांड का पाठ कराया जाता रहा है। लेकिन अब इसे पार्टी स्तर पर कराया जाएगा। दिल्ली की सभी विधानसभाओं में मंगलवार को सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ कराया जाएगा। इसमें पार्टी के संगठन से जुड़े नेता, विधायकों और पार्षदों सहित आमजन हिस्सा लेंगे। हम सभी को आमंत्रित कर रहे हैं।

sourabh bharadwaj

उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद से इसे हर वार्ड और हर मंडल पर कराया जाएगा। दिल्ली में तकरीबन 2600 जगह पर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ कराया जाएगा। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि राम के नाम पर और हनुमान जी की भक्ति पर कोई सवाल नहीं उठा सकता है। अच्छे काम की शुरुआत कभी भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के पक्ष में जब सुप्रीम कोर्ट से फैसला आया तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका स्वागत किया। तब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने बहुत बड़े विवाद को सुलझाया है। इसके लिए उन्होंने बधाई भी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+