Delhi News: दिल्ली में झुग्गियां हटाने के खिलाफ अभियान चलाएगी आप पार्टी, ऐसे विरोध करेंगे विधायक और पार्षद
Delhi News: दिल्ली में आम आदमी पार्टी झुग्गी वालों को हटाने के विरोध में आज से घर बचाओ और भाजपा हटाओ अभियान शुरू करेगी। आप पार्टी दिल्ली के संयोजक और कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि इसके विरोध में आप विधायकों ने सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में यह फैसला लिया है। विधायक 14 जनवरी से भाजपा के खिलाफ घर बचाओ और भाजपा हटाओ अभियान शुरू करेंगे। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने लगातार दूसरे दिन केंद्र की भाजपा सरकार पर गरीब विरोधी होने का आरोप लगाया है। पार्टी का आरोप है कि भाजपा की सरकार झुग्गी वालों को इस ठंड में उजाड़ने में लगी हुई है।
कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि यह अभियान नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के बीआर कैंप से शुरू होगा। 21 जनवरी को भाजपा मुख्यालय पर दोपहर 12 बजे प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही पूरी दिल्ली में यह अभियान जारी रहेगा। भाजपा ने जहां झुग्गियों को हटाने की साजिश की है। वहां भी यह अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे विधायक और पार्षद सभी झुग्गियों में जाकर लोगों के साथ नुक्कड़ सभा करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications