Delhi News: OYO होटल रूम में फंदे से लटका मिला युवती का शव, पिछले दो दिनों से लापता थी वो
OYO Hotel Room: पिछले दो दिनों से लापता युवती का शव दिल्ली पुलिस ने उत्तम नगर इलाके में स्थित ओयो रुम से बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, शव फंदे से रूम में लटका मिला था।

Delhi News: दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में स्थित ओयो होटल के कमरे से एक युवती का शव बरामद हुआ है। युवती का शव ओयो रूम में फंदे से लटका हुआ था। होटल रूम में शव बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर उत्तर नगर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को अपने कब्जे में लिया और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
होटल रूम में युवती का शव मिलने के बाद दिल्ली पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, युवती पिछले दो दिनों से लापता थी, जिसका शव गुरुवार को उत्तम नगर इलाके में स्थित ओयो होटल रूम में फंदे से लटका हुआ मिला है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि, पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications