Delhi News: विजय दिवस की 52वीं वर्षगांठ, मंत्री सौरभ भारद्वाज ने किया शहीदों को नमन

Delhi News: दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने विजय दिवस की 52वीं वर्षगांठ पर भारतीय सेना के शौर्य को याद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस दिवस से जुडी यादों को साझा करते हुए वीर शहीदों को नमन किया है।

Saurabh Bharadwaj

सौरभ भारद्वाज ने लिखा कि 1971 युद्ध के अंत में भारतीय आर्मी के समक्ष 93,000 पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हो गया, यह युद्ध भारत के लिए ऐतिहासिक और हर देशवासी के हृदय में उमंग पैदा करने वाला साबित हुआ इसलिए आज के दिन को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता हैं।

ज्ञात हो कि विजय दिवस हर साल 16 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन 1971 में भारत ने पाकिस्तान को जंग में हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। हालांकि, इस जंग में बड़े पैमाने पर भारतीय सैनिकों ने अपनी कुर्बानी भी दी थीं। इस दिन देश के वीर सिपाहियों के शौर्य, अदम्य साहस, कुर्बानी को नमन किया जाता है।

दरअसल 1971 में पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध हुआ था, इस लड़ाई में पाक सेना को करारी हार मिली थी और 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को आत्मसमर्पण करना पड़ा था। युद्ध के पश्चात पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हो गया और यही क्षेत्र बांग्लादेश बन गया है। इसी दिन 13 दिवसीय भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद ढाका में 16 दिसंबर की संध्या को जनरल नियाजी ने आत्मसमर्पण के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए थे।

यह भी पढ़ें विपक्ष पर बरसे मंत्री सौरभ भारद्वाज, कहा- बीजेपी विधायकों ने दिल्ली विधानसभा को किया गुमराह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+