Delhi New CM: जानिए क्यों सादे समारोह में होगा नए सीएम का शपथ, कल BJP विधायक दल की बैठक
Delhi New CM: दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद से ही दिल्ली के नए सीएम को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच खबर आई है कि सोमवार(17 फरवरी) को बीजेपी विधायक दल की बैठक हो सकती है।वहीं 18 फरवरी को नए सीएम शपथ ले सकते हैं। इसी को लेकर सोमवार को बीजेपी कार्यालय में बैठक होगी।
कल बीजेपी महासचिवों के साथ भी नड्डा करेंगे बैठक
सोमवार(17 फरवरी) दोपहर 3 बजे जेपी नड्डा की अगुवाई में दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बैठक होगी जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ जेपी नड्डा दिल्ली सीएम को लेकर मंथन करेंगे। फिर इस बैठक के बाद BJP विधायकदल की बैठक होगी। इस बैठक में ही नए सीएम का ऐलान हो सकता है।

भव्य नहीं सादे समारोह में होगा शपथ समारोह
वहीं सीएम के चयन होने के अगले दिन यानी 18 फरवरी को नए सीएम छोटे समारोह में शपथ ले सकते हैं। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन करेगी जिसमें NDA का शक्तिप्रदर्शन होगा।
लेकिन दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए भगदड़ की वजह से पार्टी बड़े समारोह से दूरी बना रही है। सूत्रों के अनुसार राजभवन में ही दिल्ली के नए सीएम शपथ ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें New Delhi Stampede: कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है रेलवे, 50-60 हजार नहीं इतने पद हैं खाली?
27 सालों के बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी है BJP
बता दें कि, बीजेपी 27 सालों के बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को हुए थे वहीं परिणाम 8 फरवरी को आई। जिसमें बीजेपी ने 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल की और पिछले 11 सालों राजधानी की सत्ता में रही केजरीवाल की पार्टी इस चुनाव में केवल 22 सीट सीट जीतने में सफल रही।
अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज समेत आम आदमी पार्टी के कई प्रमुख नेताओं को भी हार का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें New Delhi Stampede: इस वजह से मची भगदड़, शुरुआती जांच रिपोर्ट में सामने आई बड़ी चूक












Click it and Unblock the Notifications