Delhi New CM: सीएम रेखा गुप्ता से ज्यादा उनके गुलदस्ते की हो रही चर्चा, Video Viral, जानिए पूरा मामला
Delhi New CM: रेखा गुप्ता ने (20 फरवरी) गुरुवार को रामलीला मैदान में दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिपरिषद को पद की शपथ दिलाई। उनके साथ छह परवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।
शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गई रेखा गुप्ता को सीएम बनने पर लोग बधाई दे रहे हैं। कोई उन्हें बुके दे रहा है तो कई लोगों ने उन्हें शॉल देकर सम्मानित किया। लेकिन उनको दिए गए एक बुके का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज सी वायरल हो रहा है।

बधाई देने का वीडियो वायरल
दरअसल, रेखा गुप्ता ने जब दिल्ली के सीएम का पदभार ग्रहण कर लिया उसके बाद से ही उन्हें बड़ी संख्या में बीजेपी विधायक, सांसद उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचे। लोग उन्हें बुके देकर सम्मानित कर रहे हैं।
इसी दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक ही बुके को बार-बार अलग-अलग लोग देकर सीएम का स्वागत कर रहे हैं।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
एक बुके से कई लोगों ने दी बधाई
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सीएम रेखा गुप्ता दिल्ली सचिवालय पहुंच कर सीएम पद का कार्यभार संभाल रही हैं। पदभार संभालने के बाद बीजेपी के कई सांसद, विधायक उन्हें बधाई देने पहुंच रहे हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि, पहले बीजेपी के एक सांसद उन्हें बुके देकर बधाई दे रहे हैं सीएम उस बुके को टेबल पर रख देती हैं फिर दूसरे नेता आते हैं और टेबल से उसी बुके को उठा कर सीएम को दे देते हैं इसी तरह एक के बाद एक नेता सीएम को वही बुके देकर बधाई दे रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो पर लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट
इस वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये हैं गृहस्ती वाली सीएम, फिजूल का खर्च नहीं होने देगी।' वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि, सब पैसा तो इलेक्शन में खत्म हो गया।
एक यूजर ने लिखा कि, अब फ्री में कुछ नहीं मिलेगा और फालतू का 1 रुपए भी खर्च नहीं होंगे। एक यूजर ने लिखा कि, जिसके पास गुलदस्ते देने के पैसा नहीं, वो देश को क्या देंगे।












Click it and Unblock the Notifications