दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान PM Modi ने इस बीजेपी नेता की थपथपाई थी पीठ, क्या अब ये ही बनेंगे दिल्ली CM?
Delhi New CM: दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में 48 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) गदगद है। हालांकि चुनाव परिणाम आए चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन भाजपा ने अभी तक दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का नाम घोषित नहीं किया है।
बता दें दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री की रेस में कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। ये नेता दिल्ली में मुख्यमंत्री की कुर्सी पाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। सीएम पद को लेकर अपनी दावेदारी मजबूती से रखने के लिए भाजपा शीर्ष से मुलाकात कर रहे हैं। दिल्ली के सीएम की रेस में एक ऐसा नेता भी है जिसकी पीठ चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री ने थपथाई थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या भाजपा इसी नेता को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपने जा रही है?

ये भाजपा नेता प्रवेश वर्मा हैं। जिन्होंने दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल को हराया था। दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान आरके पुरम में चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवेश वर्मा की पीठ खुश होकर थपथापाई थी।
सीएम की रेस में शामिल है प्रवेश वर्मा का नाम
प्रवेश वर्मा दिल्ली में मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। इतना ही नहीं प्रवेश वर्मा सीएम पद के लिए स्वयं को सबसे मजबूत उम्मीदवार मान रहे क्योंकि उन्होंने आम आदमी पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री पद के दावेदार अरविंद केजरीवाल को हराया है।
प्रवेश वर्मा शाह, नड्डा से कर रहे मुलाकात
दिल्ली चुनाव परिणाम आने के बाद प्रवेश वर्मा अब तक कई बार गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर चुके हैं।
प्रवेश वर्मा को क्या बनाया जाएगा सीएम?
भाजपा के सूत्रों के अनुसार केंद्रीय नेतृत्व दिल्ली का मुख्यमंत्री इस बार चुने गए विधायकों में से ही बनाने पर विचार कर रहा है। किसी सांसद या दिल्ली के बाहरी नेता को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी नहीं सौंपेगी। चूंकि प्रवेश वर्मा को राजनीतिक में स्थापित करने में अमित शाह का बड़ा हाथ है, और वो शाह के करीबी भी हैं।
पीएम मोदी ऐसे ही कोई काम नहीं करते, उसके पीछे कोई-कोई ना बड़ी वजह होती है। चूंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चुनाव के दौरान प्रवेश वर्मा की पीठ थपथपाई थी, इसलिए संभावना है कि प्रवेश वर्मा को भाजपा मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंप दे। याद रहे पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव के बाद चिराग पासवान की भी ऐसे ही पीठ थपथपाकर गले लगाया था और बाद में उन्हें अपनी कैबिनेट में मंत्री बनाकर सरप्राइज किया था।
कौन है प्रवेश वर्मा?
प्रवेश वर्मा पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं और दो बार सांसद रह चुके हैं। दिल्ली में भाजपा के युवा नेताओं में एक प्रवेश वर्मा बाहरी नेता नहीं हैं वो दिल्ली में ही पले-बढ़े हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में भाजपा का प्रमुख चेहरा बन कर उभरे हैं।
केजरीवाल को प्रवेश वर्मा ने कितने वोटों से हराया था?
नई दिल्ली विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा को कुल 30,088 वोट मिले थे और आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 25,999 वोट मिले। यानी प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को पांच हजार वोटों से हराया था। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व सीमए शील दीक्षित के बेटेसंदीप दीक्षित को महज 4,568 वोट मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications