Delhi New CM: आतिशी पर भी दर्ज हैं केजरीवाल की तरह केस? मानहानि केस से घिरीं हैं नई सीएम

Atishi Marlena News: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रहीं आतिशी मार्लेना आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी महिला नेता हैं। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद अब आतिशी ही सीएम पद संभालेंगी। विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी। पार्टी की नींव से जुड़ी आतिशी भी अपने नेता केजरीवाल की तरह आपराधिक मामलों का सामना कर रही है। ऐसे में जानिए क्या है बीजेपी नेता से जुड़ा वो मामला, जिसमें कोर्ट से उनको बेल मिल चुकी हैं।

आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी के खिलाफ कुछ आपराधिक मामले दर्ज हैं। बड़े मामलों की बात करें तो एक 2019 में दर्ज किया गया था और एक 2024 में। दोनों की मामले बीजेपी नेताओं की ओर से दायर किए गए हैं।

Atishi Marlena News

इसी साल दिल्ली बीजेपी के नेता प्रवीण शंकर कपूर की तरफ से दायर आपराधिक मानहानि मामले में दिल्ली की नई सीएम आतिशी के साथ अरविंद केजरीवाल भी आरोपी हैं। इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से आतिशी को बेल भी मिल चुकी है।

जानिए क्या है मानहानि केस?

2024 में भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर ने एक और मानहानि का मामला दर्ज किया, जिसमें आतिशी और अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने भाजपा पर विधायकों को तोड़ने का झूठा आरोप लगाया था। आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि भाजपा उनके करीबियों को संपर्क कर उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए दबाव डाल रही थी, वरना प्रवर्तन निदेशालय (ED) उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।​

आतिशी ने उस वक्त दावा करते हुए सनसनी फैला दी थी कि बीजेपी ने आप विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए 20-30 करोड़ रुपए का ऑफर दिया था। जिसके बाद दिल्ली बीजेपी नेता प्रवीण शंकर कपूर ने मानहानि दायर किया था। उन्होंने कोर्ट में पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।

वोटर लिस्ट को लेकर भी किया था दावा

इसके अलावा एक केस 2019 में दर्ज किया गया था, जब दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने आतिशी पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले का कारण आतिशी और उनके कुछ अन्य साथियों का दावा था कि भाजपा ने दिल्ली की वोटर लिस्ट से 30 लाख नाम हटा दिए थे। अदालत ने इसे प्रथम दृष्टया मानहानि का मामला माना और भारतीय दंड संहिता की धारा 500 के तहत कार्रवाई की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+