Delhi NCR Weather: 27 जून तक दिल्ली-एनसीआर में हो सकती है झमाझम बारिश, जानें मानसून कब करेगा प्रवेश
delhi ncr weather today: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों भीषण गर्मी और उमस पड़ी रही है, जिससे लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। कूलर और एसी के सामने भी पसीना नहीं सूख पा रहा है। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर पिछले दिनों बारिश हुई है, लेकिन बारिश होने से उमस बढ़ गई है।
शनिवार को भी दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश हुई है। बारिश होने से लोगों की थोड़ी राहत जरुर मिली है, लेकिन उमस बढ़ गई है। इस बीच मौसम विभाग ने 27 जून तक दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश होने की आशंका जताई है।

साथ ही कहा कि इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।
मानसून को लेकर भी मौसम वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि 26 से 28 जून के बीच दिल्ली-एनसीआर में मानसून की एंट्री हो सकती है। मौसम विभाग ने 24 जून को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश (Delhi NCR Rain Alert) होने की आशंका जताई थी, जो काफी हद तक सच साबित हुई।
बता दें कि दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में 24 जून को सुबह 7 बजे हल्की से मध्यम बारिश हुई। यह बारिश गाजियाबाद के लाल कुआं, दादरी, गाजियाबाद और दिल्ली के कई इलाकों में हुई। हालांकि, बारिश के बाद उमस बढ़ गई है। जिसके चलते लोगों का हाल बेहाल है।
वहीं, 25 और 26 जून को दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हो सकती है। इस बरसात की वजह से अधिकतम तापमान गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है। मौसम विभाग ने 25 जून तक हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी यूपी और चंडीगढ़ में भी तेज बारिश के आसार जताए है।
प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, आज पश्चिमी राजस्थान और सौराष्ट्र और कच्छ को छोड़कर बाकी देश में हल्की बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत, उत्तर प्रदेश और बिहार के तलहटी इलाकों, तटीय कर्नाटक, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।












Click it and Unblock the Notifications