Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी के बाद जमकर बरसे बादल, IMD ने पहले ही दी थी चेतावनी
Delhi-NCR Weather : दिल्ली/ एनसीआर में मौसम आंख मिचौली खेल रहा है। रविवार शाम को दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश ने राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत दी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पहले ही इस बदलाव की चेतावनी जारी की थी, जिसमें तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी। IMD ने 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई थी, जो शाम होते-होते सच्चाई में बदलती नजर आई।

आईएमडी ने रविवार शाम करीब 5 बजे जारी अपने विशेष मौसम बुलेटिन में बताया, "अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़ में धूल भरी आंधी के साथ हल्की वर्षा और बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की गति 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।"
Delhi Dust Storm प्रगति मैदान में 76 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवा
रविवार, 1 जून को शाम करीब 4:45 बजे राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान इलाके में हवा की गति 76 किमी प्रति घंटे दर्ज की गई। शाम ढलते ही दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज़ हवा और धूल की मोटी परत देखने को मिली, जिससे विजिबिलिटी काफी प्रभावित हुई और सड़कों पर हलचल बढ़ गई।
गुरुग्राम, नोएडा और फरीदाबाद में भी मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन धूलभरी हवाओं के चलते असुविधा भी बढ़ी। इसके कारण हवाई यात्राओं पर भी देखने को मिला। अचानक धूल भरी आंधी के कारण कई विमानों की उड़ानों को रोक दिया गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए आंधी के दृश्य
तेज हवाओं और उड़ती धूल के कारण लोग सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए। दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के निवासियों ने तेज़ हवाओं में झूमते पेड़ों और धुंधलाए आसमान के दृश्य साझा किए। कुछ इलाकों में बिजली की झपक और गड़गड़ाहट के साथ हल्की बारिश भी दर्ज की गई।
IMD Alert: अगले एक घंटे तक बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना
आईएमडी ने शाम 5:30 बजे एक और चेतावनी जारी करते हुए कहा कि "दिल्ली और इसके अधिकांश इलाकों में अगले एक घंटे तक 60-70 किमी/घंटा से लेकर 80 किमी/घंटा तक की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ मध्यम स्तर तक की वर्षा भी हो सकती है।"












Click it and Unblock the Notifications