Delhi-NCR Weather Today: राजधानी में आज भी बरसेंगे मेघ, पूरे दिन रहेगा बादलों का डेरा
Delhi-NCR Rain Today: देश की राजधानी दिल्ली में इस वक्त जमकर मेघ बरस रहे हैं। मौसम विभाग ने यहां पर पूरे हफ्ते बारिश की आशंका को व्यक्त किया है। उसका कहना है कि मानसून इस वक्त पूरे शबाब पर है और इसलिए यहां पर पूरे हफ्ते जमकर बारिश होने वाली है, हांलांकि दिल्लीवासी बारिश के बाद की उमस से परेशान है लेकिन मौसन विभाग का कहना है कि 10-11 जुलाई के बाद लोगों को उमस से राहत मिलेगी।

आईएमडी मे कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में आज पूरे दिन बारिश होती रहेगी और तेज हवाएं चलेंगी। लगातार हो रही बरसात के कारण दिल्ली के तापमान में कमी आई है। आज भी यहां पर अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। फिलहाल लगातार हो रही बारिश से दिल्ली की आबोहवा में सुधार हुआ है, जिसकी वजह से यहां प्रदूषण पहले की तुलना में काफी कम हो गया है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 147 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 135 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 165 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 184 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -164 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 135 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 146 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने के आसार हैं।
आज यहां भी होगी बारिश
दिल्ली-एनसीआर के अलावा यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा-कोंकण, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम और गुजरात में भी भारी बारिश का Orange अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं असम में आज भी हल्की बरसात हो सकती है तो वहीं कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु ,गोवा-कोंकण और महाराष्ट्र में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है और लोगों को सेहत के प्रति जागरुक रहने के लिए कहा गया है और बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications