Delhi Rains: दिल्ली में बारिश से सुहावना हुआ मौसम, IMD ने बताया आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Delhi Rains Weather update: दिल्ली-एनसीआर में में गुरुवार की सुबह भारी बारिश हुई। जिससे चिलचिलाती गर्मी से दिल्ली वालों को राहत मिली है। राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में हवाओं के साथ बारिश हुई है।

दिल्ली में बारिश को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किए हैं। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में आज बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

Delhi Rains

आईएमडी ने कहा है कि मानसून की शुरुआत के बाद से दिल्ली में टुकड़ों-टुकड़ों में बारिश हुई। आईएमडी ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि गुरुवार को बादल छाए रहेंगे।

Recommended Video

    Delhi Rains: दिल्ली में बारिश से सुहावना हुआ मौसम, IMD ने बताया आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

    दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहेगा। इसके अलावा, आईएमडी द्वारा दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की गई थी।

    आईएमडी ने यह भी भविष्यवाणी की है कि दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में 2 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

    दिल्ली में आने वाले कुछ दिनअधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

    आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में मानसून अपने निर्धारित समय से दो दिन पहले पहुंच गया है, जिससे दिल्लीवासियों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली। दिल्ली में मानसून आने वाले रविवार तक पहुंचने की उम्मीद थी।

    आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 25 जून को ही मुंबई और दिल्ली में आगे बढ़ गया था। 60 से अधिक सालों में ऐसा पहली बार है जब मॉनसून दिल्ली, मुंबई में एक साथ पहुंचा है।

    आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली और राजधानी से सटे इलाकों में अगले तीन दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+