किसान आंदोलन के चलते बंद हुए सिंधु और टिकरी बॉर्डर, पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले काफी समय से दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए है। किसानों की मांग है कि तीनों कृषि कानून वापस लिए जाएं और जब तक ये कानून वापस नहीं होंगे, वो घर वापस नहीं जाएंगे। तो वहीं, कृषि कानूनों के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में महापंचायतें भी चल रही हैं। इस बीच किसान आंदोलन के चलते हरियाणा और उत्तर प्रदेश से सटी दिल्ली की कई सीमाओं पर ट्रैफिक आवागमन रुका हुआ है। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने सिंधु और टिकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के चलते ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की।

Recommended Video

    Kisan Andolan: 100 दिन में कहां तक पहुंचा आंदोलन, आगे क्या है तैयारी ? | वनइंडिया हिंदी
    delhi ncr traffic alert today: Sindhu and Tikari Border closed due to farmers protest

    दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश से दिल्ली की तरफ जाने वाले लोग, किसानों के धरने के चलते गाजीपुर बॉर्डर से होकर नहीं जा सकते। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को वैकल्पिक मार्ग लेने की सलाह दी है। यूपी से दिल्ली के लिए आनंद विहार, डीएनडी, लोनी और अप्सरा बॉर्डर से होकर जाया जा सकता है। इसके अलावा चिल्ला बॉर्डर भी दिल्ली जाने के लिए खुला हुआ है। गौरतलब है कि किसान आंदोलन के कारण कई हफ्तों तक बंद रहने के बाद जनवरी के आखिर में चिल्ला बॉर्डर को खोला गया था।

    इन सीमाओं के एंट्री और एक्जिट पॉइंट बंद
    इनके अलावा दिल्ली और हरियाणा के बीच सिंघू, टिकरी, औचंदी, पियाउ मनियारी, सबोली और मंगेश से होकर जाने वाले बॉर्डर के एंट्री और एक्जिट पॉइंट को भी बंद रखा गया है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग जैसे लामपुर, सफियाबाद, पल्ला और सिंघू स्कूल टोल टैक्स बॉर्डर से होकर जाने की सलाह दी है। साथ ही पुलिस ने मुकरबा चौक और जीटीके रोड से भी ट्रैफिक को डायवर्ट किया है। आपको बता दें, पिछले करीब तीन महीनों से दिल्ली के गाजीपुर, टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन चल रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+