Delhi NCR Rain Today: दिल्ली-एनसीआर में फिर बढ़ेगी ठंड, बारिश और बूंदाबांदी को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट
delhi ncr rain today: दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हल्की बारिश और ठंडी हवाओं से एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है। IMD ने 26 जनवरी तक हल्की बारिश की संभावना जताई है।

delhi ncr rain today: उत्तर भारत में सर्दी का सितम लगातार जारी है और ठंड से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लेकिन, दिन के समय न्यूतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि रातें अभी भी ठंडी हैं। बता दें, मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में हल्की बारिश और बूदाबांदी की संभावना भी जताई है। तो वहीं, दिल्ली से सटे बुलंदशहर जिले में मंगलवार 23 जनवरी की रात हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश और ठंडी हवाओं से एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है।
यूपी के लखीमपुर खीरी, दिल्ली से सटे फरीदाबाद और एनसीआर में कुछ जगहों पर आज 24 जनवरी की सुबह भी हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 26 जनवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। तो वहीं, मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे। सुबह और शाम के समय बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। इस बीच लखनऊ मौसम विज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने 25 जनवरी तक बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, एटा, मैनपुरी, औरैया, शाहजहांपुर और बदायूं में बारिश की संभावना जताई है।
न्यूनतम तापमान में हुआ इजाफा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगण, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम-पूर्वी राजस्थान, बिहार व उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद हैं। अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बनी हुई है।
बारिश और ओले पड़ने का जारी हुआ अलर्ट
स्काईमेट के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तो वहीं, 27 जनवरी को पहाड़ों की तलहटी, पंजाब, हरियाणा के उत्तरी भागों में ओले पड़ने की संभावना है। राजधानी में कुछ जगहों पर भी ओले गिर सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण 29 जनवरी तक यूपी के कई जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है।
Recommended Video
दिल्ली-यूपी में आज देखने को मिली बारिश
IMD के मुताबिक, राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों जैसे मयूर विहार, पटपड़गंज और फरीदाबाद में आज 24 जनवरी की सुबह हल्की बारिश देखने को मिली। तो वहीं, एनसीआर के सिकंद्रबाद और बुलंदशहर के साथ-साथ मुरादाबाद, बरेली, बिजनौर और लखीमपुर खीरी में भी हल्की बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने 26 जनवरी तक गजर के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।












Click it and Unblock the Notifications