एनसीआर में लगातार बारिश से मौसम हुआ सुहाना, दिल्ली-गुरुग्राम रोड पर लगा भारी ट्रैफिक जाम
एनसीआर में लगातार बारिश से मौसम हुआ सुहाना, दिल्ली-गुरुग्राम रोड पर लगा भारी ट्रैफिक जाम
दिल्ली, 30 जून: चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को गुरुवार (30 जून) की सुबह उस वक्त राहत मिली, जब दिल्ली और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश होने की वजह से दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहाना हो गया है और चिपचिपी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। बारिश राहत के साथ कई परेशानियां भी लेकर आई है। इसमें सबसे बड़ी परेशानी ट्रैफिक जाम की है। जगह-जगह जलभराव की वजह से दिल्ली-गुरुग्राम रोड़ पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। जाम की वजह से ऑफिस जाने वाले लोगों को भी भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, लोगों का दैनिक काम भी प्रभावित हुआ।
Recommended Video

ट्रैफिक जाम जैसी असुविधा से लोगों को बचाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखकर यात्रा करने की सलाह लोगों को दी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार "हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश समेत तेज हवाओं और गरज के साथ भी बारिश हो सकती है।" ऐसा पूरी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में होगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि अकबर रोड, जनपथ और मौलाना आजाद रोड जाने से बचें।
एचटीवी खराब होने के कारण आईआईटी फ्लाईओवर से मुनिरका की ओर जाने से यात्री बचें। प्रह्लादपुर पर यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है, क्योंकि जलभराव के कारण दोनों मार्ग बंद हैं। शूटिंग रेंज की ओर से आने वाले यात्री लाल कुआं रेड लाइट से बाएं मुड़ सकते हैं और बदरपुर की ओर से आने वाले यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए मथुरा रोड ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications