Delhi-NCR Power Cut: गर्मी के बढ़ते कहर के बीच कहां-कहां रहेगी बिजली गुल, जानिए कैसे करें घर बैठे शिकायत
Delhi-NCR Power Cut: देश की राजधानी दिल्ली में पॉवर कट की समस्या अब आम हो गई है। अप्रैल महीने के शुरूआत में ही भीषण गर्मी के वजह से बिजली की मांग में भारी वृद्धि हुई है, जिससे लगातार पावर कट हो रहे हैं। आप पार्टी विपक्ष पर लगातार निशाना साध रही है। वो बिजली संकट के लिए मौजूदा सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है। बिजली की समस्या राजधानी के लोगों के लिए एक गंभीर समस्या बन गई है। ऐसे में आइए जानते है कि आज पॉवर कट कहा-कहां होने वाला है?
दिल्ली में पॉवर कट की समस्या को लेकर हम आपको वो सभी जानकारी देने वाले है जिसे आपको जरूर जानना चाहिए। 11 अप्रैल को राजधानी में कहां- कहां पावर कट होंगे? पावर कट होने पर आपको क्या करना चाहिए? कैसे घर बैठे आप पावर कट की समस्या का शिकायत कर सकते है? दिल्ली में बिजली सप्लाई के लिए कौन कौन सी कंपनियां हैं ? और क्यों बार-बार अप्रैल में ही पावर कट होता है? आइए जानते है...

कहां-कहां होगी आज पावर कट
दिल्ली के नेहरू पैलेस में 11 अप्रैल 2025 को ट्रांसफर मेंटनेंस को लेकर हेमकुंज कॉलोनी ग्रेटर कैलाश में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पावर कट रहेगा। पालम के अमनपुरी और राज नगर एक्सटेंशन में मेंटनेंस कार्य के लिए सुबह 11 से 2 बजे तक पॉवर कट रहेगा। साकेत के हौज रानी मालवीय नगर में सुबह 11 से 2 बजे तक पावर कट रहेगा। हौज खास के सफदरगंज ENCLAVE और INDIAN INSTITUTE OF TECHNOLOGY DELHI HAUZ KHAS में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली गुल रहेगी। द्व्रारका के सेक्टर- 3 और सेक्टर-10 में सुबह 11 से 2 बजे तक लाइट नहीं रहेगी। ऐसे और भी अपडेट आप इस लिंक से देख सकते हैं-https://www.bsesdelhi.com/web/brpl/maintenance-outage-schedule
दिल्ली सरकार ने गर्मियों में बिजली की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए 'समर एक्शन प्लान 2025' लागू करने के निर्देश दिए हैं, ताकि निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। यदि आप अपने क्षेत्र में पावर कट की जानकारी चाहते हैं, तो स्थानीय बिजली वितरण कंपनी (जैसे BSES या टाटा पावर) की वेबसाइट या कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं।
पावर कट होने पर घर बैठे शिकायत कैसे करें?
दिल्ली में तीन प्रमुख कंपनियाँ बिजली सप्लाई करती हैं। साउथ और वेस्ट दिल्ली BSES Rajdhani Power Ltd. (BRPL), ईस्ट और सेंट्रल दिल्ली BSES Yamuna Power Ltd. (BYPL) और नॉर्थ और नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली Tata Power Delhi Distribution Ltd. (TPDDL) बिजली सप्लाई करती है। अगर बिजली की समस्या से आप परेशान हैं तो ऐसे शिकायत करें।
कॉल करके शिकायत दर्ज करें: कंपनी टोल-फ्री नंबर
- BSES Rajdhani- 19123
- BSES Yamuna- 19122
- Tata Power-DDL- 19124
WhatsApp से शिकायत करें
- BSES Rajdhani +91 8745999808
- BSES Yamuna +91 8745999809
- Tata Power-DDL +91 7303482071
मोबाइल ऐप से शिकायत करें: कंपनी ऐप का नाम
- BSES Rajdhani / Yamuna BSES App (Android/iOS)
- Tata Power-DDL TPDDL Connect App (Android/iOS)
ट्विटर/X पर शिकायत करें
- @bsesdelhi
- @TataPowerDDL
- ट्वीट में अपनी Consumer Number, एरिया का नाम और समस्या लिखें।
दिल्ली में बिजली सप्लाई करने वाली कंपनियाँ (DISCOMs)
BSES Rajdhani Power Limited (BRPL)
- साउथ दिल्ली, साउथ-वेस्ट दिल्ली और कुछ वेस्ट दिल्ली के हिस्से
- प्रमुख एरिया:
- द्वारका, साकेत, वसंत कुंज, जनकपुरी, आरके पुरम, ग्रेटर कैलाश, लाजपत नगर आदि
- वेबसाइट: www.bsesdelhi.com
- कस्टमर केयर: 19123
BSES Yamuna Power Limited (BYPL) क्षेत्र
- ईस्ट दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली के कुछ हिस्से
- प्रमुख एरिया:
- लक्ष्मी नगर, गांधी नगर, शकरपुर, करावल नगर, कृष्णा नगर, दरियागंज, चांदनी चौक आदि
- वेबसाइट: www.bsesdelhi.com
- कस्टमर केयर: 19122
Tata Power Delhi Distribution Limited (TPDDL) क्षेत्र
- नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली और कुछ वेस्ट दिल्ली
- प्रमुख एरिया:
- रोहिणी, पीतमपुरा, मॉडल टाउन, नरेला, बवाना, अशोक विहार, नेताजी सुभाष प्लेस आदि
- वेबसाइट: www.tatapower-ddl.com
- कस्टमर केयर: 19124
अप्रैल में बार-बार पावर कट क्यों होते हैं?
गर्मी की शुरुआत होते ही बिजली की डिमांड में तेज़ उछाल देखने को मिलता है क्योंकि मार्च के बाद जैसे ही तापमान बढ़ता है, AC, कूलर, फ्रिज ज़्यादा चलने लगते हैं। लोगों की बिजली खपत 20-30% तक बढ़ जाती है। अचानक इतनी हाई डिमांड से लोड बढ़ जाता है, जिससे फीडर या ट्रांसफॉर्मर पर असर पड़ता है।
गर्मियों से पहले DISCOM कंपनियां सबस्टेशन, फीडर और लाइनों की जांच करती हैं। कई बार इस मेंटेनेंस के लिए जानबूझकर शेड्यूल पावर कट किए जाते हैं। कभी-कभी अप्रैल में कोयले की कमी, ट्रांसपोर्टेशन में देरी या टेक्निकल खराबी से थर्मल पावर प्लांट बंद हो जाते हैं। इससे नेशनल ग्रिड से सप्लाई कम हो जाती है।
अप्रैल में अचानक तेज़ हवाएं, धूल भरी आंधी और बारिश शुरू होती है। इससे बिजली की लाइनें टूट जाती हैं, ट्रिपिंग होती है, और पावर कट लगते हैं। इस महीने में बिजली की भी काफी डिमांड आती है। जब डिमांड ज़्यादा हो और सप्लाई सीमित, तब ग्रिड को लोड बैलेंस करना पड़ता है। इसके लिए कई बार अलग-अलग इलाकों में घंटों की कटौती की जाती है।












Click it and Unblock the Notifications