Delhi AQI Today: मामूली सुधार के बाद फिर बढ़ा दिल्ली में AQI का स्तर, कब मिलेगा प्रदुषण से राहत?
Delhi NCR AQI Today: दिल्ली की हवा एक बार फिर लोगों की सांसों पर भारी पड़ने लगी है। सोमवार सुबह राजधानी की फिजाओं में धुंध और प्रदूषण की परत इतनी घनी दिखी कि कई इलाकों में दृश्यता पर भी असर नजर आया। हवा में घुलते जहरीले कणों ने सुबह-सुबह AQI को 300 के करीब पहुंचा दिया। ये साफ संकेत है कि सर्दियों के चलते प्रदूषण का दौर अब तेजी से बढ़ रहा है।
दिल्ली-NCR की यही बदलती हवा लोगों को मास्क, एयर प्यूरीफायर और सावधानी अपनाने के लिए मजबूर कर रही है। पिछले कुछ दिनों में हल्की गिरावट दिखाने वाला प्रदूषण अब दोबारा उछाल पर है और इसका असर शहर के लगभग हर इलाके में महसूस किया जा रहा है। सुबह 7 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 299 दर्ज हुआ, जो रविवार शाम 4 बजे के 279 से ज्यादा है। लगातार दो दिनों से राजधानी में हवा "poor" श्रेणी में बनी हुई है। रविवार को AQI शनिवार के 305 से घटकर 279 आया था, जिससे थोड़ी राहत मिली थी।

ये भी पढ़ें: Delhi-NCR Weather Today: आज कड़ाके की ठंड बीच कहां होगी बारिश? चेक करें गुरुग्राम-गाजियाबाद के मौसम का हाल
कई इलाकों में हवा बहुत खराब
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, नेहरु नगर में सबसे ज्यादा AQI 354 रिकॉर्ड किया गया, जो "very poor" श्रेणी में आता है। इसके अलावा कई इलाकों में भी हवा बहुत खराब रही:
- रोहिणी: 341
- बवाना: 339
- आरके पुरम: 336
- मुंडका: 330
- पंजाबी बाग: 328
इन सभी इलाकों में लगातार घुलता धुंआ और जहरीली हवा लोगों के लिए परेशानी बढ़ा रही है।
कुछ जगहों पर थोड़ी बेहतर स्थिति
कुछ मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा बाकी जगहों के मुकाबले बेहतर मिली। NSIT द्वारका में AQI 195 दर्ज हुआ, जो "moderate" श्रेणी में आता है। इसके बाद मंदिर मार्ग पर AQI 207 और IGI एयरपोर्ट T3 पर 248 रिकॉर्ड किया गया। हालांकि ये भी स्वस्थ्य के लिए पूरी तरह सुरक्षित नहीं माने जाते, लेकिन राजधानी के कई हिस्सों से बेहतर जरूर हैं।
ज्यादातर स्टेशनों पर हवा बहुत खराब
दिल्ली के कई बड़े इलाकों में हवा की स्थिति खतरनाक बनी रही। आनंद विहार (325), जहांगीरपुरी (321), विवेक विहार (321), शादिपुर (324) और पूसा (322) में AQI "very poor" श्रेणी में बना रहा। यह दिखाता है कि पूरे शहर में प्रदूषण का स्तर समान रूप से बढ़ा हुआ है।
8 साल में जनवरी से नवंबर तक सबसे बेहतर औसत AQI
दिल्ली-NCR की एयर क्वालिटी इस साल औसतन पिछले कई सालों के मुकाबले बेहतर रही है। जनवरी से नवंबर 2025 के बीच राजधानी का औसत AQI 187 रहा। तुलना में:
- 2024 में 201
- 2023 में 190
- 2022 में 199
- 2021 में 197
- 2019 में 203
- 2018 में 213
इस साल लॉकडाउन वाले 2020 को छोड़कर पिछले आठ सालों में सबसे कम औसत प्रदूषण दर्ज किया गया।
AQI श्रेणियां और स्वास्थ्य पर असर
CPCB के अनुसार AQI छह श्रेणियों में बांटा गया है:
- 0-50: Good - हवा साफ, स्वास्थ्य को कोई खतरा नहीं
- 51-100: Satisfactory - हल्की जलन या असहजता, संवेदनशील लोगों को थोड़ी समस्या
- 101-200: Moderate - दमा, फेफड़ो या दिल की बीमारी वाले लोगो को सांस लेने में दिक्कत
- 201-300: Poor - लंबे समय तक एक्सपोज़र पर आम लोगो को भी परेशानी
- 301-400: Very Poor - स्वस्थ लोगो में भी सांस सम्बन्धी बीमारियां बढ़ सकती हैं
- 401-500: Severe - हवा बेहद खतरनाक, सभी के स्वास्थ्य पर असर
राजधानी में सर्दियों के दौरान 200 से ऊपर का AQI आम हो जाता है, जिससे प्रदूषण हर साल बड़ी चिंता बनता है।
ये भी पढ़ें: Mumbai AQI Today: मुंबई में सांस लेना हुआ मुश्किल, बढ़ते प्रदूषण से बढ़ी चिंता, कितना है आज AQI?












Click it and Unblock the Notifications