Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi-NCR Weather Today: राजधानी में जमकर बरस रहा सावन, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

Delhi-NCR mai AAJ Ka Mausam: देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों जमकर सावन बरस रहा है, जिससे तापमान में तो गिरावट आई है लेकिन अब लोग यहां उमस से परेशान हो गए हैं। मौसम विभाग ने आज भी यहां पर Yellow Alert जारी किया हुआ है और कहा है कि आज भी पूरे दिन दिल्ली और NCR में मौसम भीगा-भीगा ही रहेगा।

Delhi Rain

आईएमडी का कहना है कि बारिश का आलम पूरे हफ्ते ऐसे ही रहने वाला है क्योंकि इस वक्त मानसून की तीव्रता काफी तेज है लेकिन 11 जुलाई के बाद लोगों को उमस से राहत मिलेगी और मौसम में तरावट देखने को मिलेगी।

अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा

फिलहाल आज भी यहां पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। लगातार हो रही बारिश से दिल्ली की आबोहवा में पहले से बहुत ज्यादा सुधार हुआ है, जिसकी वजह से यहां प्रदूषण में कमी आई है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 154 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 137 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 168 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 185 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -162AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 134 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 143 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने के आसार हैं।

आज यहां भी होगी बारिश

दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश के आसार है और यहां पर 13 जुलाई तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं उत्तराखंड में खराब मौसम आज भी रहने वाला है, यहां के कई जिलों में भी येलो अलर्ट है तो वहीं कश्मीर में बारिश की वजह से अमरनाथ यात्रा दूसरे दिन भी रोक दी गई है।

भारी बारिश का अलर्ट जारी

आईएमडी मे आज राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा-कोंकण, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम और गुजरात में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं असम में आज भी हल्की बरसात हो सकती है जबकि कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+