Delhi Weather Today: 'स्कूल बंद, खतरे के निशान से ऊपर यमुना', जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?
Delhi-NCR mai AAJ Ka Mausam: दिल्ली में बारिश का रौद्र रूप जारी है, राजधानी में आज भी भारी बारिश के आसार हैं। कई इलाके जलमग्न हैं तो वहीं यमुना खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है। ओल्ड रेलवे ब्रिज इलाके में पानी का जलस्तर काफी ऊपर है इसलिए यहां पर रेलवे और यातायात की आवाजाही को रोक दिया गया है।
यमुना नदी का जलस्तर 206.32 मीटर पहुंचा
आपको बता दें कि आज सुबह 8 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर 206.32 मीटर पहुंच गया है। मालूम हो कि दिल्ली में नदी का उच्चतम बाढ़ स्तर 207.49 मीटर है। नदी किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

दिल्ली में भारी बारिश के मद्देनजर नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के सभी स्कूल आज तक के लिए बंद किए गए हैं लेकिन में 6वीं क्लास और इससे ऊपर के स्कूल खुले हुए हैं। इस बारे में मेयर शैली ओबरॉय ने ट्वीट करके लोगों को जानकारी दी है।
Recommended Video
कई जगहों की ट्रेन सेवाएं बाधित हैं
मौसम विभाग ने सभी को गाइडलाइन फॉलो करने को कहा है। उसके मुताबिक जब भी घर से बाहर निकले मौसम का अपडेट लेकर निकले। आज भी कई जगहों की ट्रेन सेवाएं बाधित हैं। मौसम विभाग ने आज पूरे दिन भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है।
अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस
फिलहाल आज भी यहां पर अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। लगातार हो रही बारिश से दिल्ली की आबोहवा में पहले से बहुत ज्यादा सुधार हुआ है, जिसकी वजह से यहां प्रदूषण में कमी आई है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 134 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 132 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 167 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 167 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -162 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 131 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 141 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने के आसार हैं।
आज यहां भी होगी बारिश
दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश के आसार है और यहां पर 13 जुलाई तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं उत्तराखंड में तो कई जगहों पर मौसम खराब है। चमोली में तो ग्लेशियर फट गया है तो वहीं गंगोत्री में भारी बारिश के कारण हुई दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। यहां पर रेड अलर्ट जारी है तो वहीं हिमाचल में आज भी स्थिति काफी खराब है, यहां पर भी रेड अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश का अलर्ट जारी किया गया
आईएमडी मे आज राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा-कोंकण, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम और गुजरात में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं असम में आज भी हल्की बरसात हो सकती है जबकि कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications