Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रायसीना रोड, गाजीपुर और सिंघु बॉर्डर समेत कई रास्ते बंद, जानिए दिल्ली-एनसीआर के ट्रैफिक अपडेट

Delhi Ncr Latest Traffic Updates, दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 71 दिनों से किसान दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर डटे हुए है। वहीं, पुलिस ने भी किसान आंदोलन (Kisan Andolan) को देखते हुए दिल्ली सीमाओं की घेराबंदी कर दी है। किसानों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कई जगह रूट डायवर्जन किए है। अगर आप इस ट्रैफिक अलर्ट (Traffic Alerts) को पढ़े बगैर घर से निकलते हैं तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है।

Delhi Ncr Latest Traffic Updates: Raisina Road Gazipur border and Singhu border closed for Traffic

Recommended Video

    Farmer Protest : Rakesh Tikait का ऐलान- 6 February को होगा 3 घंटे का Chakka Jaam | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि रायसीन रोड को आज दोनों तरफ से ट्रैफिक मूवमेंट बंद है। रायसीन रोड पर ट्रैफिक मूवमेंट क्यों बंद है इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिली है। वहीं, किसान विरोध के कारण गाजीपुर बॉर्डर को पूरी तरह बंद रखा गया है। नेशनल हाईवे-24, नेशनल हाईवे- 9 पर नोएडा लिंक रोड से ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि मुर्गा मंडी और गाजीपुर आर/ ए, रोड नं 56, विकास मार्ग, आईपी एक्सटेंशन, नेशनल हाईवे-24 पर यातायात भारी है। पुलिस ने अपील की है कि अन्य सीमाओं से आवागमन करें।

    दिल्ली पुलिस ने लोगों से महाराजपुर, चिल्ला, डीएनडी, अपसरा, भोपुरा और लोनी बॉर्डर से जाने की अपील की है। वहीं, सिंघु, पियाऊ मनियारी, सबोली, औचंदी बॉर्डर बंद हैं। लामपुर, सफियाबाद, सिंघु स्कूल और पल्ला टोल टैक्स सीमाएं खुली हैं। कृपया वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें। NH-44 पर भारी ट्रैफिक और डायवर्ट है। कृपया बाहरी रिंग रोड, GTK रोड और NH-44 पर जाने से बचें। वहीं टीकरी, धनसा बॉर्डर किसी भी ट्रैफिक मूवमेंट के लिए बंद हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+