Delhi-NCR' Air Quality : सफेद धुंध की चादर में लिपटी राजधानी, दिल्ली-NCR की हवा आज भी जहरीली
नई दिल्ली,11 नवंबर। आज भी देश की राजधानी सफेद स्मोग के चादर में लिपटी हुई है। बीते 24 घंटों में हवा की क्वालिटी में कोई भी सुधार नहीं हुआ है। यहां आज भी AQI 360 है, जो कि बहुत ही खराब श्रेणी में आता है।System of Air Quality & Weather Forecasting & Research (SAFAR) ने कहा है कि दिल्ली की आबो-हवा आज भी जहरीली ही है और अगले दो दिनों में इसमें कोई सुधार नहीं होने वाला है। सफर के मुताबिक 13 नवंबर के बाद यहां हवा की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।

केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि राजघानी से सटे गाजियाबाद-नोएडा में भी प्रदूषण गंभीर स्थिति में हैं। बुधवार को गाजियाबाद का एक्यूआई 428 रहा जो 141 शहरों में सबसे ज्यादा है। ये देश के प्रदूषित शहरों में से एक हैं।
कल दिल्ली-NCR में निम्ननलिखित AQI था
- बुलंदशहर- 409
- हापुड़- 412
- बागपत- 409
- पानीपत-417
- दिल्ली- 372
- फरीदाबाद- 380
- ग्रेटर नोएडा- 378
- गुरुग्राम -340
- नोएडा- 374
मालूम हो कि AQI एक संख्या है जिसका उपयोग सरकारी एजेंसियों द्वारा वायु प्रदूषण के स्तर को बताने के लिए करती हैं।
ये है पैमाना
- 0 से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा',
- 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक' ,
- 101 और 200 को 'मध्यम',
- 201 और 300 को 'खराब',
- 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 और 500 को अति 'गंभीर' माना












Click it and Unblock the Notifications