Delhi: दिल्ली के नारायणा इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग, 10 राउंड चली गोलियां, 3 की मौत
दिल्ली के नारायणा इलाके में शुक्रवार को देर शाम एक फायरिंग की घटना सामने आई। एक कार शोरूम में लगातार 10 राउंड फायरिंग में घायल हुए तीन लोगों की मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांज शुरू कर दी। शवों को पोर्टमार्टम के लिए मोर्चरी पहुंचाया गया। आरोपियों को पता लगाने के दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने टीमें गठित कर दी हैं।
दिल्ली नारायणा में कार स्ट्रीट शोरूम में वारदात हुई। शोरूम से कुछ दूरी पर ही नारायण थाना है। फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के अलावा आपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंची।

दिल्ली के डीसीपी वेस्ट विचित्र वीर ने कहा, "हमें सूचना मिली कि कुछ लोगों ने कार शोरूम पर फायरिंग की है. पुलिस मौके पर पहुंची... 10 राउंड से ज्यादा गोलियां चलीं। कोई हताहत नहीं हुआ। 3 लोगों की मौत हुई है... गोली चलाने वालों की पहचान कर ली गई है, उनका पता लगाने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। क्राइम टीम भी मौके पर मौजूद है।"
रिपोर्ट के मुताबिक, नारायणा में फायरिंग की घटना के तार कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ से जुड़ रह हैं। हिमांशु भाऊ ने कुछ दिन पहले फ्यूजन कार शोरूम वाले को धमकी दी थी। उससे भी 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। हिमांशु ने फ्यूजन कार शोरूम वाले के साथ इस कार शो रूम के मालिक को धमकी दी थी। हालांकि दिल्ली पुलिस ने कहा है मामले की जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications