Delhi Murder Case: गर्लफ्रेंड ने एक्स के साथ मिलकर बॉयफ्रेंड को मारा, ऐसे रची गैस ब्लास्ट की साजिश

Delhi Murder Case: दिल्ली के तिमारपुर इलाके में घटित एक सनसनीखेज हत्या ने सबको चौंका दिया है। यहां एक फॉरेंसिक साइंस की छात्रा ने अपने एलपीजी एजेंट एक्स-बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी। आरोप है कि दोनों ने मिलकर इस पूरी वारदात को "दुर्घटनावश आग लगने की घटना" की तरह दिखाने के लिए घी और शराब का इस्तेमाल कर शव को जलाया, ताकि पुलिस को भ्रमित किया जा सके।

पुलिस के अनुसार, यह हत्या महज कोई आवेश में की गई वारदात नहीं थी, बल्कि एक बदले की सोची-समझी साजिश थी। मृतक, जो एक 32 वर्षीय यूपीएससी अभ्यर्थी था, उस पर आरोप है कि उसने अपनी पार्टनर समेत 15 से अधिक महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाए थे।

delhi-murder-case-girlfriend-kill-boyfriend-help-of-ex

आग नहीं, थी हत्या की साजिश

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, घटना 6 अक्टूबर की रात की है। तिमारपुर के गांधी विहार इलाके के एक कमरे में आग लगने की सूचना पुलिस को तड़के करीब 2:50 बजे मिली। मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने आग बुझाई, लेकिन कमरे के अंदर एक जली हुई लाश मिली।

शुरुआत में मामला लापरवाही से आग लगने का माना गया, पर जल्द ही तस्वीर बदल गई। पीड़ित के परिजनों को मौत पर संदेह हुआ। जांच में सामने आया कि आग लगने से पहले दो लोग कमरे में दाखिल हुए थे और कुछ देर बाद एक महिला को निकलते हुए CCTV में देखा गया। जांच में पता चला कि वह महिला मृतक की लिव-इन पार्टनर थी जो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की रहने वाली B.Sc फॉरेंसिक साइंस छात्रा थी।

बदले में बनी जानलेवा साजिश

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता को तब गहरा झटका लगा जब उसने जाना कि उसके पार्टनर ने उसके निजी वीडियो बनाकर न सिर्फ उन्हें डिलीट करने से इंकार किया, बल्कि उन्हें दूसरों को दिखाने और उसका मज़ाक उड़ाने लगा। इसके बाद उसने अपने पुराने प्रेमी (LPG एजेंट) से संपर्क किया और पूरा मामला बताया। पुलिस के अनुसार, दोनों ने मिलकर बदले की योजना बनाई। इसमें महिला का एक और परिचित भी शामिल था। योजना थी - अपने बॉयफ्रेंड को मारकर सबूत मिटा देना और घटना को गैस सिलेंडर ब्लास्ट का रूप देना।

LPG स्किल्स से रचा नकली हादसा

पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक साइंस की छात्रा ने क्राइम शो देखकर और अपने विषय के ज्ञान का इस्तेमाल करते हुए ऐसा अपराध रचा, जिससे जांचकर्ता भ्रमित हो जाएं। उसके एक्स-बॉयफ्रेंड को गैस सिलेंडर के मैकेनिज्म की पूरी जानकारी थी, क्योंकि वह एलपीजी एजेंसी चलाता था।

5 अक्टूबर की रात, तीनों आरोपी पीड़ित के कमरे में पहुंचे। उन्होंने पहले गला दबाकर और मारपीट कर उसकी हत्या की, फिर शरीर पर घी और शराब डालकर आग लगा दी। इसके बाद उन्होंने गैस सिलेंडर का रेगुलेटर खोला और आग को फैलने दिया ताकि लगे कि गैस रिसाव के कारण ब्लास्ट हुआ। लगभग एक घंटे बाद सिलेंडर फट गया और शरीर पूरी तरह जल गया।

हत्यारे पकड़े गए

जांच के दौरान पुलिस ने पीड़ित के घर से एक हार्ड डिस्क बरामद की, जिसमें 15 से अधिक महिलाओं के निजी वीडियो मिले हैं। पुलिस ने बताया कि अब यह जांच हो रही है कि क्या ये वीडियो सहमति से बनाए गए थे या नहीं। पीड़िता का लैपटॉप अभी तक नहीं मिला, लेकिन हार्ड डिस्क से कई चौंकाने वाले डेटा मिले हैं। 18 अक्टूबर को पुलिस ने महिला को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया 21 अक्टूबर को उसके LPG एजेंट एक्स-बॉयफ्रेंड को और 23 अक्टूबर को तीसरे आरोपी को पकड़ा गया। उनके पास से एक ट्रॉली बैग, मृतक की शर्ट और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस क्या कहती है?

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला को फॉरेंसिक साइंस की अच्छी जानकारी थी, और उसने "सबूत मिटाने के सभी तरीके" अपनाने की कोशिश की। एक अधिकारी के मुताबिक, उसने हत्या को ऐसा रूप देने की कोशिश की कि लगे कोई हादसा हुआ है, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज ने सच उजागर कर दिया। दिल्ली के तिमारपुर केस ने कई सवाल उठाए हैं। जिसने न केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश में क्राइम और रिलेशनशिप के जटिल समीकरणों पर सवाल खड़े करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+