दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज में दिवाली मेला के दौरान बवाल, दीवार फांदकर घुसते दिखे लड़के, किए गंदे कमेंट्स
दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज में दिवाली मेला के दौरान बवाल, दीवार फांदकर घुसते दिखे लड़के, किए गंदे कमेंट्स
Delhi Miranda House college News: दिल्ली में ऑल-वुमेन मिरांडा हाउस कॉलेज में दो दिनों पहले दिवाली मेला प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। मिरांडा हाउस कॉलेज की कैंपस में आयोजित दिवाली फेस्ट के दौरान बवाल मचा गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिय पर वायरल हो रहा है। असल में दिवाली फेस्ट वाले दिन कुछ छात्रों ने दीवार फांदकर कॉलेज कैंपस में घुसने की कोशिश की। कॉलेज में प्रवेश करने के लिए लड़कों ने दिवार फांदी, गंदे कमेंट्स किए। इस दौरान कॉलेज की छात्रों ने उत्पीड़न महसूस किया। कॉलेज प्रशासन ने इस मामले में सफाई दी है और कहा है कि इस दौरान कुछ भी अप्रिय नहीं हुआ है।

मिरांडा हाउस कॉलेज ने क्या कहा?
दिवाली फेस्ट के शुरू होने के एक घंटे के भीतर ही कॉलेज के चारों ओर छात्रों की लंबी कतार लग गई थी। मिरांडा हाउस कॉलेस की वीमेन डेवलपमेंट सेल ने एक बयान में कहा कि कॉलेज ने महसूस किया कि इसमें और लोग नहीं हो सकते हैं, इसलिए कॉलेज के बाहर उपस्थित लोगों को इलाके को खाली करने और बाहर जाने का आदेश दिया गया था।

'छात्रों ने असहज महसूस किया...'
मिरांडा हाउस कॉलेज की वीमेन डेवलपमेंट सेल ने कहा, दिवाली फेस्ट में उपस्थित लोग, खासकर लड़के इस स्थिति में पूरी तरह से अन-कंट्रोल हो गए थे। जब उन्हें प्रशासन ने कॉलेज कैंपस में आने से रोका तो लड़कों ने आक्रामक प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने क्लॉसरूम जैसे, प्रतिबंधित जगहों पर प्रवेश किया। प्रोफेसरों और कर्मचारियों के अनुरोधों को उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। छात्रों ने ज्यादातर लड़कों द्वारा उत्पीड़न, कैटकॉलिंग और असहज महसूस किया।

कॉलेज की छात्रा ने क्या कहा?
एक ट्विटर, यूजर जो खुद को मिरांडा हाउस कॉलेज की छात्रा बता रही हैं, कैंपस के अंदर लड़कों के घूसने का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ''ओपेन फेस्ट के दौरान मिरांडा हाउस में एंट्री करने के लिए दीवारों पर चढ़ते लड़के। इसके बाद जो हुआ वह भयानक था। कैट-कॉलिंग, ग्रोपिंग, सेक्सिस्ट कमेंट्स और भी बहुत कुछ। महिलाओं को परेशान करने के लिए सेप स्पेश में लड़कों का घूसना कोई नई बात नहीं है। लेकिन वे हर बार आपे से बाहर हो जाते हैं।''












Click it and Unblock the Notifications