चुनावी मोड में आई AAP, दिल्ली कैंट इलाके में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने की पदयात्रा

Delhi Politics: दिल्ली विधानसभा चुनाव में महज तीन महीने का समय रह गया है। सिसायी पार्टियां अपने हिसाब से रणनीति बना रही है। राज्य की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने भी सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल से लेकर सभी बड़े नेता रोज नई रणनीति पर काम कर रहे हैं। सोमवार को दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज ने पदयात्रा की।

दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का संदेश घर-घर तक पहुंचाया। सौरभ ने घर घर जाकर लोगों से भेंट मुलाकात की उनसे बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना।

Saurabh Bharadwaj

पदयात्रा के क्रम में उन्होंनें पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर जमकर आरोप लगाए। सौरभ ने कहा कि दिल्ली की जनता अब बीजेपी की काम रोकने वाली राजनीति से ऊब चुकी है, और काम करने वाले नेता केजरीवाल जी को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है।

आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी की 22 राज्यों में सरकारें हैं, उन राज्यों के लोग BJP से सवाल पूछते हैं कि अगर दिल्ली में अरविंद केजरीवाल मुफ़्त बिजली-पानी, मुफ़्त शिक्षा-इलाज दे सकते हैं तो तुम क्यों नहीं देते? BJP से लोग ये सवाल ना पूछे इसलिए बीजेपी ने साज़िश रची है कि वो दिल्ली के लोगों की मुफ़्त बिजली-पानी, मुफ़्त इलाज,
महिलाओं का मुफ़्त बस सफ़र, बुजुर्गों की पेंशन सब बंद कर देगी।

बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेता युद्धस्तर पर दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। हर रोज अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किए जा रहे हैं। राज्यसभा सांसद संदीप पाठक संगठन स्तर पर बूथ लेवल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं साथ ही पार्टी के संदेश को घर-घर पहुंचाने का जिम्मा कार्यकर्ताओं को सौंप रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+