'दिल्ली के लोग केंद्र को देते हैं 2 लाख 32 हजार करोड़ टैक्स, बदले में...', आतिशी ने Budget 2024 पर उठाए सवाल

दिल्ली सरकार में शिक्षा और पीडब्ल्यूडी मंत्रालय का जिम्मा संभार रही आम आदमी पार्टी नेता आतिशी मार्लेना ने यूनियन बजट 2024 (Union Budget 2024) को लेकर सवाल उठाए हैं। पीएम मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्लीवासियों से मिले टैक्स को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकास के लिए खर्च करती है। जबकि केंद्र को दिल्ली के कई गुना अधिक टैक्स मिलने के बावजूद यूनियन बजट से दिल्लीवासियों को निराशा ही हाथ लगती है।

मोदी सराकर 3.0 ने अपना पहला पूर्ण बजट मंगलवार को पेश किया। सदन में अपने भाषण के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पूरा बजट पढ़ा। इस दौरान उन्होंने बताया कि नए बजट में टैक्सपेयर्स के के लिए खास सहूलियत दी गयी है। केंद्र ने पुराना टैक्स रिजीम को बरकरार रखते हुए एक और टैक्स रिजीम का विकल्प दिया है। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री ने अलग- अलग क्षेत्रों के लिए बजट में व्यवस्था की स्थिति की जानकारी दी।

Atishi raises questions on Budget 2024

इस दौरान दिल्ली वासियों के लिए केंद्र के बजट को लेकर मोदी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने एक सवाल सवाल के जवाब में कहा, "एक तरफ अरविंद केजरीवाल जी की सरकार को दिल्ली के लोग 40 हजार करोड़ रुपए टैक्स देते हैं। जिसेसे केजरीवाल सरकार दिल्ली के लोगों को स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक, हास्पिटल में फ्री इलाज, 24 घंटे बिजली, फ्लाईओवर और सड़कों का नेटवर्क देता है। जबकि दूसरी और दिल्ली के लोग केंद्र को 2 लाख 32 हजार करोड़ रुपए देती है। जबकि बदले में केंद्र सरकार दिल्ली के लोगों को जीरो...निल बटे सन्नाटा, कछ भी नहीं देती है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+