अचानक मेट्रो स्टेशन के ग्रिल में फंसी मासूम, CISF जवान ने ऐसे किया रेस्क्यू, Video Viral
नई दिल्ली, 28 फरवरी: दिल्ली मेट्रो स्टेशन की ग्रिल में फंसी एक बच्ची को सुरक्षित निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रिल में फंसी बच्ची का सीआईएसएफ जवान ने सेफ रेस्क्यू किया। इस दौरान बच्ची को बचाने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है, जिसको देखकर हर कोई जवान की तारीफ करते नहीं थक रहा।

निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन की घटना
बच्ची के ग्रिल में फंसने की घटना दिल्ली के निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन की है। जानकारी के मुताबिक बच्ची मेट्रो स्टेशन के नीचे रहती है। ऐसे में खेल-खेल में वो मेट्रो स्टेशन के ऊपर पहुंच गई और पता नहीं कैसे ग्रिल पर जा फंसी। ऐसे में जब बच्ची के रोने की आवाज लोगों के कानों तक पहुंची तो जाकर देखा कि बच्ची वहां फंसी हुई है। इसके बाद लोगों ने तुरंत बच्ची को निकालने के लिए मशक्कत की।

25 फीट की ऊंचाई पर लगी थी ग्रिल
जिसके बाद मौके पर पहुंचे CISF QRT में मुस्तैद नायक ने बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रिल में फंसी बच्ची की उम्र करीब आठ साल की बताई जा रही है, वो उसी मेट्रो स्टेशन के नीचे रहती है। घटना रविवार शाम 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मेट्रो स्टेशन पर लगी ग्रिल जमीन से करीब 25 फीट की ऊंचाई पर लगी हुई थी।

रेलिंग पर चलकर बच्ची को बचाया
ऐसे में बच्ची रेलिंग की ग्रिल पर खेलते-खेलते पहुंच गई और जब उसने खुद को फंसा हुआ एहसास किया तो रोने लगी। ऐसे में जब घटना की जानकारी सीआईएसएफ जवान को मिली तो उसने बड़ी सावधानी से रेलिंग पर चलकर बच्ची तक अपने पहुंच बनाई और फिर ग्रिल में बच्ची को वहां से निकालकर उसकी मां को सौंप दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे सीआईएसएफ जवान बच्ची को लेकर रेलिंग लगी दीवार से नीचे उतरा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर छाया सीआईएसएफ जवान
वहीं अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जमकर देखा जा रहा है। सीआईएसएफ जवान के बच्ची को गोद में लेकर सुरक्षित निकालने की लोगों की तरफ से जमकर तारीफ की जा रही है। आप भी देखिए बच्ची को बचाने का यह वीडियो (खबर के अंत में)












Click it and Unblock the Notifications