15 August Metro Timings: 15 अगस्त को सुबह 4 बजे से चलेगी मेट्रो, लाल किला के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन कौन सा?
Delhi Metro Independence Day 2026 Timing: 15 अगस्त को देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। दिल्ली के लाल किले पर होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली पुलिस और दूसरी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। ट्रैफिक और मेट्रो को लेकर भी विशेष एडवाइजरी जारी की गई है।
इसी बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने यात्रियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। स्वतंत्रता दिवस के दिन मेट्रो सेवा सुबह 4 बजे से शुरू होगी। सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से ट्रेनें चलेंगी। खास बात यह है कि नियमित सेवा शुरू होने तक यात्रियों को हर 30 मिनट में मेट्रो ट्रेन मिलेगी।

15 August Metro timings: सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4 बजे शुरू होगी सेवा
DMRC के मुताबिक 15 अगस्त को सभी मेट्रो लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4 बजे मेट्रो सेवा शुरू कर दी जाएगी। यह सुविधा स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले विशेष मेहमानों, आमंत्रित लोगों और आम जनता को ध्यान में रखकर दी गई है। नियमित समय के अनुसार मेट्रो सेवा शुरू होने तक ट्रेनों के बीच 30 मिनट का अंतर रहेगा।
ये भी पढ़ें: Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देखें सनी देओल की ये 5 फिल्में, जगेगा देशभक्ति का जुनून
हर 30 मिनट में मिलेगी मेट्रो ट्रेन
स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह जल्दी लाल किले पहुंचने वाले लोगों के लिए मेट्रो सबसे सुविधाजनक विकल्प हो सकती है। DMRC ने बताया कि नियमित राजस्व सेवा शुरू होने तक सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेन 30 मिनट के अंतराल पर चलेगी। इसके बाद संबंधित लाइन की निर्धारित समय-सारणी के मुताबिक सामान्य मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी।
आमंत्रित लोगों के लिए 1.30 लाख QR टिकट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में आने वाले विशेष मेहमानों और आमंत्रित लोगों की यात्रा को आसान बनाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने 1.30 लाख विशेष प्री-वेंडेड QR टिकट की व्यवस्था की है। रक्षा मंत्रालय के वैध फिजिकल एडमिट कार्ड वाले आमंत्रित लोगों को भी निर्धारित मेट्रो स्टेशनों पर विशेष QR टिकट दिए जाएंगे। इन टिकटों से होने वाली यात्रा का खर्च रक्षा मंत्रालय DMRC को देगा।
ये भी पढे़ं: Independence Day 2026: 79वां या 80वां? इस बार 15 अगस्त को लेकर क्यों है कन्फ्यूजन, क्या है थीम? जानें हर डिटेल
Red Fort nearest Metro Station: लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट होंगे नजदीकी स्टेशन
लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहुंचने के लिए लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन सबसे नजदीक रहेंगे। यात्रियों को सुरक्षा जांच और स्कैनिंग में समय लग सकता है, इसलिए उन्हें घर से थोड़ा पहले निकलने की सलाह दी गई है। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर पार्किंग 14 अगस्त सुबह 6 बजे से 15 अगस्त दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। इसके बाद पार्किंग सुविधा दोबारा शुरू कर दी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications
