Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देखें सनी देओल की ये 5 फिल्में, जगेगा देशभक्ति का जुनून
Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस का मौका देशभक्ति के जज्बे से जुड़ी फिल्मों को देखने के लिए बिल्कुल खास होता है। बॉलीवुड में जब भी देशभक्ति और दमदार एक्शन से भरपूर फिल्मों की बात होती है, तो सनी देओल का नाम सबसे पहले याद आता है। अपनी दमदार आवाज, जबरदस्त डायलॉग डिलीवरी और देश के लिए कुछ कर गुजरने वाले किरदारों से सनी देओल ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।
देशभक्ति के जुनून से भरी फिल्में
ऐसे में अगर आप इस स्वतंत्रता दिवस पर घर बैठे या सिनेमाघरों में देशभक्ति के जुनून से भरी फिल्में देखना चाहते हैं, तो सनी देओल की ये 5 फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

सनी देओल की देशभक्ति से भरी फिल्में
1. बंटवारा 1947
अगर आप सनी देओल की नई फिल्म 'बंटवारा 1947' को देखने के लिए उत्सुक हैं, तो इस बार स्वतंत्रता दिवस पर आप ये मूवी देख सकते हैं। ये फिल्म आगामी 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों रिलीज हो रही है। ये फिल्म 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के बैकग्राउंड पर आधारित है।
2. इंडियन
सनी देओल की फिल्म 'इंडियन' भी देशभक्ति और एक्शन मूवीज के शौकीन लोगों के लिए स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। साल 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म में सनी देओल ने पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था, जो देश और व्यवस्था के खिलाफ होने वाली साजिशों से लड़ता है। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो, ZEE5 और MX Player जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं।
3. बॉर्डर
जब भी सनी देओल की देशभक्ति वाली फिल्मों की बात होती है तो 'बॉर्डर' मूवी का नाम जरूर लिया जाता है। साल 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म में सनी देओल ने मेजर कुलदीप सिंह का किरदार निभाया था। इस बार स्वतंत्राता दिवस के मौके पर आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
4. मां तुझे सलाम
साल 2002 में रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म 'मां तुझे सलाम' भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देखी जा सकती है। इस फिल्म में सनी देओल ने मेजर प्रताप सिंह का किरदार निभाया था। इस फिल्म को भी आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। फिल्म में देश के लिए मर-मिटने का जज्बा और सैनिकों की बहादुरी देखने को मिलती है
5. गदर-एक प्रेम कथा
सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा', सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं है बल्कि बंटवारे के दौर की भावनाओं और देश से जुड़े जज्बातों को भी दिखाती है। सनी देओल की इस फिल्म को आप इस बार स्वतंत्रता दिवस पर ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
सनी देओल की इन फिल्मों में सिर्फ एक्शन और रोमांच ही नहीं बल्कि देशप्रेम, सैनिकों की बहादुरी, त्याग और देश के प्रति समर्पण की भावनाएं भी देखने को मिलती हैं। बॉर्डर से लेकर गदर: एक प्रेम कथा तक, उनकी फिल्मों ने देशभक्ति को पर्दे पर एक अलग अंदाज में पेश किया है। ऐसे में इस स्वतंत्रता दिवस अगर आप मनोरंजन के साथ देशभक्ति के जज्बे को महसूस करना चाहते हैं, तो सनी देओल की इन फिल्मों को अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
