Independence Day 2026: 79वां या 80वां? इस बार 15 अगस्त को लेकर क्यों है कन्फ्यूजन, क्या है थीम? जानें हर डिटेल

15 August 2026 Which Independence Day: हर साल 15 अगस्त को भारत अपनी आजादी का जश्न मनाता है। साल 2026 में यह खास दिन शनिवार को पड़ रहा है। 200 साल की ब्रिटिश गुलामी के बाद मिली यह आजादी हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाती है।

लेकिन इस बार भी लोगों के मन में एक बड़ा सवाल है कि 2026 में भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है या 80वां। आइए इस उलझन को पूरी तरह दूर करते हैं और जानते हैं इस बार के जश्न में क्या खास होने वाला है।

Independence Day 2026

79 साल की आजादी, फिर 80वां स्वतंत्रता दिवस (80th Independence Day) क्यों?

कन्फ्यूजन की जड़ यही है कि आजादी के 79 साल पूरे होना और 80वां स्वतंत्रता दिवस (80th independence day) मनाना, दोनों एक साथ सही हो सकते हैं। भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था। उस दिन को पहला स्वतंत्रता दिवस माना गया। 15 अगस्त 1948 को दूसरा, 1949 में तीसरा और इसी तरह गिनती आगे बढ़ती है।

इसलिए 15 अगस्त 2026 तक भारत की आजादी के 79 साल पूरे होंगे, लेकिन उस तारीख को मनाया जाने वाला समारोह 80वां स्वतंत्रता दिवस होगा। यानी आसान भाषा में समझें तो 2026 में 79 साल की आजादी पूरी होगी और 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा।

15 अगस्त 2026 का थीम क्या है?

इस बार स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) की थीम युवाओं पर केंद्रित है। 'युवा शक्ति फॉर विकसित भारत@2047' के जरिए देश के विकास में युवाओं की भूमिका को सामने रखा जा रहा है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों में शानदार काम करने वाले युवाओं की उपलब्धियों को भी खास जगह दी जाएगी।

विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले 2026 के अंतरराष्ट्रीय भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान और गणित ओलंपियाड के 19 पदक विजेता छात्र भी लाल किले के समारोह में आमंत्रित किए गए हैं। करीब 5,000 विशेष मेहमान भी समारोह का हिस्सा बनेंगे। इनमें युवा नवोन्मेषक, प्रशिक्षु, स्टार्टअप से जुड़े लोग, कौशल विकास योजना के बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवा और माई भारत के स्वयंसेवक शामिल हैं।

150 साल पुराने 'वंदे मातरम्' की भी होगी खास गूंज

2026 का स्वतंत्रता दिवस इसलिए भी खास है क्योंकि इस साल 'वंदे मातरम्' के 150 साल पूरे हो रहे हैं। सरकार ने साल भर इसके 150 साल पूरे होने का आयोजन किया है। इस बार पहली बार लाल किले की प्राचीर से 'वंदे मातरम्' का गायन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले पहुंचने पर पहले 'वंदे मातरम्' गाया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और प्रधानमंत्री देश को संबोधित करेंगे।

समारोह में 2,500 एनसीसी कैडेट और माई भारत के स्वयंसेवक ज्ञान पथ पर 'वंदे मातरम्' की आकृति बनाएंगे। भारतीय वायुसेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर भी 150 साल पूरे होने की याद में बैनर लेकर आएगा और लाल किले के ऊपर फूलों की बारिश करेगा।

1947 में कैसे मिली आजादी?

भारत की आजादी एक दिन में हासिल नहीं हुई थी। इसके पीछे लंबे समय तक चला स्वतंत्रता आंदोलन था। अंग्रेजी शासन के खिलाफ देश में असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन और कई दूसरे संघर्ष हुए।

महात्मा गांधी के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर अहिंसक आंदोलन चले। दूसरी तरफ भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों ने भी ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष को नई धार दी। लाखों आम लोगों ने आंदोलन में हिस्सा लिया। राजनीतिक बातचीत और लगातार बढ़ते जनदबाव के बीच आखिरकार ब्रिटिश शासन को भारत छोड़ना पड़ा। 15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ। हालांकि आजादी के साथ देश का विभाजन भी हुआ और भारत-पाकिस्तान दो अलग राष्ट्र बने। यह दौर भारी हिंसा और विस्थापन की त्रासदी से भी जुड़ा रहा।

आजादी का दिन सिर्फ झंडा फहराने तक सीमित क्यों नहीं?

स्वतंत्रता दिवस सिर्फ तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान तक सीमित नहीं है। यह दिन याद दिलाता है कि आजादी के पीछे कितने लोगों का संघर्ष और बलिदान था। हर साल राज्यों की राजधानियों, सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और अलग-अलग संस्थानों में ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और दूसरे आयोजन होते हैं। दिल्ली में मुख्य समारोह लाल किले पर होता है।

15 अगस्त 2026 के समारोह में भी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे। इस बार युवा शक्ति और विकसित भारत का लक्ष्य समारोह का बड़ा संदेश है। यानी आजादी की 79 साल की यात्रा को याद करने के साथ नजर 2047 पर भी है, जब स्वतंत्र भारत के 100 साल पूरे होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+